Green Phlegm Causes: सर्दी-खांसी होने पर या मौसम बदलने पर अक्सर ही बलगम आने लगता है. वहीं, कुछ लोगों की आदत होती है ब्रश या कुल्ला करते हुए गरारा करना और बलगम को बाहर निकालना. ऐसे में बलगम का रंग देखना जरूरी है. बलगम के रंग से फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का संकेत मिलता है. ऐसी कुछ दिक्कतें हैं जो बलगम के रंग से पहचानी जा सकती हैं. इसी बारे में बताते हुए पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग देशपांडे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि हरे रंग का बलगम (Hara Balgam) क्यों आता है और अलग-अलग रंग का बलगम आने की क्या वजह हो सकती है.
यह भी पढ़ें – योग करने वालों में तंबाकू छोड़ने की संभावना 50% ज्यादा, AIIMS की स्टडी ने बताया कौन सी Yoga देगी फायदा
हरे रंग का बलगम क्यों आता है
पल्मोनोलॉजिस्ट कहते हैं कि बलगम का रंग सेहत के बारे में बहुत कुछ बताता है. हरे रंग के बलगम का मतलब है कि गंभीर इन्फेक्शन हुआ है, साइनस की दिक्कत है या यह छाती में न्यूमोनिया का लक्षण भी हो सकता है.
बलगम के रंग से बीमारी की पहचान
पीला बलगम – अगर बलगम का रंग पीला (Yellow Mucus) नजर आता है तो इसका मतलब है कि आपका शरीर इन्फेक्शन से लड़ रहा है यानी शरीर में इन्फेक्शन हो सकता है.
लाल बलगम – बलगम का रंग लाल है या बलगम में खून नजर आ रहा है तो इसका मतलब है कि कोई ना कोई गंभीर समस्या हो गई है. यह टीबी, कैंसर या किसी और गंभीर इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है.
साफ म्यूकस – अगर मुंह से एकदम साफ या क्लियर पानी जैसा बलगम निकल रहा है तो यह नॉर्मल माना जाता है. लेकिन, कई बार क्लियर म्यूकस (Clear Mucus) अगर ज्यादा मात्रा में आता है तो यह एलर्जी या वायरल इन्फेक्शन का इंडीकेशन हो सकता है. बलगम छाती की दिक्कतें जैसे सांस लेने में परेशानी आना, बुखार या छाती में टाइनेस महसूस होने के साथ आ रहा है तो यह गंभीर समस्या का लक्षण हो सकता है.
काला बलगम – काले रंग का बलगम आना रेयर है. यह बहुत ज्यादा धूम्रपान करने वालों में दिख सकता है, इनफ्केशन या बहुत ज्यादा प्रदूषण के संपर्क में आने पर निकलता है.
डॉक्टर से कब मिलना है जरूरी
अगर आपको 2-3 हफ्तों से ज्यादा समय से खांसी आ रही है और खांसी के साथ ही मुंह से खून निकल रहा है, छाती में दर्द है, बुखार है, वजन कम हो रहा है और सांस लेने में तकलीफ होती है तो इस स्थिति को इग्नोर ना करें. तुरंत डॉक्टर से मिलें जिससे की समस्या की जल्द से जल्द जांच हो सके.
यह भी पढ़ें – पैर में बार-बार झुनझुनी आने के क्या कारण हैं? जानिए किन 10 दिक्कतों का लक्षण हो सकती है यह झनझनाहट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
8 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
12 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
13 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
14 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
15 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
17 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines