---विज्ञापन---

Hantavirus Alert: फिर तेजी से बढ़ रहा है हंता वायरस का खतरा, जानिए शरीर में कैसे दिखते हैं इसके शुरुआती लक्षण

Hantavirus News: दुनिया में फिर से हंता वायरस का खतरा बढ़ता दिखाई दे रहा है. हाल ही में इस वायरस के कारण 3 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद स्वास्थ्य एजेंसियां इस वायरस को लेकर अलर्ट पर है. आइए जानते हैं कैसे दिखते हैं इसके लक्षण?

---विज्ञापन---

Hantavirus Symptoms: कोरोना महामारी की खौफनाक यादें अभी धुंधली भी नहीं पड़ी थीं कि एक और जानलेवा वायरस ने दुनिया को डरा दिया है. इस वायरस का नाम ‘हंता वायरस’ (Hantavirus) है, जिसका ताजा प्रकोप एक डच क्रूज शिप ‘MV Hondius’ से शुरू हुआ है, जहां अब तक 3 यात्रियों की जान जा चुकी है. इस खबर के सामने आते ही वैश्विक स्तर पर हड़कंप मचा गया है क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी अब इस पर कड़ी नजर रख रहा है. इस गंभीर वायरस के मामले सामने आने के बाद, लोग डरे हुए हैं कि कहीं यह वायरस भी कोविड की तरह पैर न पसार ले, खासकर इसलिए क्योंकि इस बार ‘एंडिस वायरस’ (Andes virus) नामक स्ट्रेन मिला है, जो एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलने की क्षमता रखता है.

यह भी पढ़ें: कमजोर नसों के क्या लक्षण हैं? शरीर के ये संकेत बताते हैं नर्व्स ठीक से काम नहीं कर रहीं  

---विज्ञापन---

क्या है हंता वायरस और कैसे फैलता है यह संक्रमण?

हंता वायरस एक दुर्लभ लेकिन गंभीर वायरल संक्रमण माना जाता है, जो आमतौर पर संक्रमित चूहों या चूहियों, गिलहरियों के संपर्क में आने से फैलता है. यह वायरस उनके पेशाब, मल या थूक के जरिए इंसानों तक पहुंच सकता है, ऐसे में अगर कोई व्यक्ति ऐसी जगह पर रहता है जहां चूहों का ज्यादा खतरा हो, तो संक्रमण की संभावना बढ़ सकती है. बता दें कि शुरुआती दिनों में इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे लगते हैं, लेकिन समय रहते इलाज न मिलने पर यह फेफड़ों और शरीर के दूसरे अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचाने लगता है.

हंतावायरस के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

  • इस वायरस के शुरुआती लक्षणों के बात करें, तो इसमें;
  • तेज बुखार और ठंड लगना.
    शरीर में कमजोरी और ज्यादा थकान महसूस होना.
    जांघों, कमर और पीठ में मांसपेशियों में दर्द होना.
    पेट दर्द, उल्टी, मतली और दस्त की समस्या रहना.
    सिरदर्द और चक्कर आना और कुछ लोगों में त्वचा पर लाल चकत्ते दिखाई देना शामिल हैं.
  • विशेषज्ञों के मुताबिक, संक्रमण होने के कुछ हफ्तों बाद ये लक्षण नजर आ सकते हैं. शुरुआत में यह सामान्य फ्लू जैसा महसूस होता है, लेकिन कई मामलों में स्थिति तेजी से गंभीर हो सकती है. इसलिए बेहतर है कि जैसे ही कुछ बदलाव नजर आएं, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.

बीमारी बढ़ने पर दिख सकते हैं ये खतरनाक संकेत

  • अगर हंता वायरस समय रहते कंट्रोल न हो, तो यह फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है. इससे फेफड़ों में तरल पदार्थ भरने लगता है, जिससे सांस लेने में परेशानी होने लगती है.
  • लगातार सूखी खांसी.
  • सांस फूलना या सांस लेने में दिक्कत.
  • सीने में जकड़न महसूस होना.
  • दिल की धड़कन तेज होना.
  • शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है.
  • डॉक्टरों का कहना है कि गंभीर स्थिति में मरीज को ICU में भर्ती करना पड़ सकता है. कई बार यह वायरस दिल, फेफड़े और किडनी को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे जान का खतरा बढ़ जाता है.

हंतावायरस से बचने के लिए क्या करें?

  • घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें.
  • चूहों के मल-मूत्र या घोंसलों के संपर्क से बचें.
  • बंद जगहों की सफाई करते समय मास्क और ग्लव्स पहनें.
  • खाने-पीने की चीजों को ढककर रखें.
  • फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
  • सांस लेने में दिक्कत होने पर इलाज में देरी न करें.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सही समय पर पहचान और इलाज से इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसलिए डरने के बजाय जागरूक रहना और सावधानी बरतना सबसे जरूरी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: हंतावायरस अलर्ट! क्या लग गया फ्लाइट्स पर बैन? यात्रा से पहले ट्रैवल इंश्योरेंस का रखें ध्यान

Frequently Asked Questions

बुखार, बहुत ज्यादा थकान, मांसपेशियों में दर्द, पेट दर्द, मतली, उल्टी, दस्त या सांस लेने में तकलीफ.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि मानव से मानव में इसका प्रसार संभव है.
हंता वायरस के शरीर में प्रवेश करने के 9-33 दिनों के भीतर लक्षण दिखाई देते हैं, लेकिन ये लक्षण एक सप्ताह पहले या आठ सप्ताह बाद भी दिखाई दे सकते हैं.
First published on: May 08, 2026 03:42 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola