---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

बार-बार हाथ धोना सेहत के लिए क्यों खतरनाक? हो सकती है ये बीमारी

Hand Washing Side Effects: हाथ धोना अच्छी बात है। बाहर से घर आकर या संक्रमित चीजों को छूने के बाद हाथ धोना एक अच्छी और स्वच्छ आदत हो सकती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा हाथ धोना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

---विज्ञापन---

Hand Washing Side Effects: बार-बार हाथ धोना एक अच्छी आदत होती है। कोविड के बाद से ही लोगों में साफ-सफाई को लेकर जागरूकता काफी बढ़ी है। इसके बाद से ही लोग हमेशा अपने पास सैनिटाइजर रखने लगे हैं। लोग हर थोड़ी देर में हाथों को साबुन से धोने लगे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं बार-बार हाथ धोना भी हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है? जी हां, अगर आप अत्यधिक हाथ धोने की आदत डालते हैं, तो यह आपकी सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। कई बार स्वच्छता की ओर बढ़ाया गया यह स्वच्छ कदम हमारे लिए हानिकारक बन जाता है। चलिए जानते हैं कैसे।

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

द इंडियन एक्सप्रेस में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, बार-बार हाथ धोना एक साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर है। एस्टर व्हाइटफील्ड अस्पताल, बैंगलोर में इंटरनल मेडिकल कंसलटेंट डॉ. एसएम फैयाज ने इनसे बात करते हुए बताया कि हाइजीन मेंटेन करना जरूरी है, लेकिन कहीं आप उस हाइजीन की आड़ में अपनी स्किन के साथ खिलवाड़ तो नहीं कर रहे हैं। इस साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर को ओब्सेसिव कंपलसिव डिसऑर्डर यानी (OCD) कहते हैं। इस डिसऑर्डर में इंसान को किसी एक आदत को बार-बार दोहराने की आदत लग जाती है, जैसे हाथों को धोना, दरवाजे बंद हैं या नहीं, इसे चेक करना।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- क्या पेशाब करते समय होती है ये परेशानी?

बार-बार हाथ धोने से क्या होगा?

डॉ. एसएम फैयाज बताते हैं कि हाथों को बार-बार धोने से स्किन खराब हो सकती है। बार-बार सैनिटाइजर या हैंडवॉश का यूज करने से केमिकल हथेलियों के संपर्क में आते हैं, जिससे स्किन का नेचुरल ऑयल कम होने लगता है। इससे स्किन ड्राई हो सकती है, स्किन में खुजली की समस्या हो सकती है। कई बार हथेलियां फटने लगती है और इनमें से स्किन भी पपड़ी की तरह निकलने लगती है। स्किन के अलावा, अगर बात करें अन्य समस्याओं की, तो हाथों को धोने की बीमारी के कारण इंसान तनाव में भी रह सकता है क्योंकि इससे ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस लेवल इंक्रीज होता है। बार-बार हाथों को साबुन से धोने पर एक्जिमा रोग हो सकता है। यह स्किन से संबंधित एक रोग है, जिसमें स्किन लाल हो सकती है, उसमें सूजन और क्रैक्स भी पड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

कितनी बार धोने चाहिए हाथ?

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो दिन में 5 से 10 बार ज्यादा से ज्यादा हाथ धोना सही है। उससे ज्यादा यह गंभीर हो जाता है। साथ ही, हाथ धोने के लिए कुछ समय निर्धारित है, जैसे कि खाना खाने से पहले, फ्रेश होने के बाद या फिर बाहर से घर आने के बाद और किसी दूषित सतह को छूने के बाद। इसके अलावा, खांसने-छींकने या मुंह से संपर्क के बाद हाथों को धोने की सलाह दी जाती है।

hand washing side effect

photo credit- freepik

---विज्ञापन---

कैसे छुटकारा पाएं इस आदत से?

हाथ धोने के लिए सही हैंडवॉश का प्रयोग करें।
हाथ धोने के बाद किसी अच्छे मॉइश्चराइजर से हाथों को नमी बनाएं रखें।
ज्यादा गर्म पानी से हाथ धोने की बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

ये भी पढें-  Shower से नहाना बन सकता है लकवा से ब्रेन हेमरेज का कारण! 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 02, 2024 12:58 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola