Hair Transplant: बाल झड़ने की समस्या का समाधान ढूंढने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट जैसी ट्रीटमेंट्स की शुरुआत की गई थी। हालांकि, शुरुआती दिनों में यह काफी महंगी और कम जगह उपलब्ध होने वाला ट्रीटमेंट था। मगर अब हर गली-मोहल्ले में हेयर ट्रांसप्लांट की दुकानें खुल गई हैं। ये कम दाम में लोगों को नए बाल उगाने के तरीके बताती हैं। मगर इनका सेफ्टी पॉइंट क्या है? शायद जीरो। हाल ही में कानपुर के मामले ने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी, जहां हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से 2 सरकारी इंजीनियरों की मौत हो गई थी। बता दें कि पुलिस कार्रवाई के बाद पता चला था कि जिस डॉक्टर ने उनका हेयर ट्रांसप्लांट किया था, वह एक डेंटिस्ट थी।
पुलिस जांच से यह बात साफ हो जाती है कि हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के लिए हम हर किसी के पास नहीं जा सकते हैं। हमारी इस रिपोर्ट में जानते हैं कि आखिर हेयर ट्रांसप्लांट किस डॉक्टर से करवाना सही होता है और ऐसे ट्रीटमेंट्स लेने से पहले क्या-क्या बातें ध्यान रखनी चाहिए।
क्या कहते हैं डॉक्टर?
पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट, झारखंड के क्रैनियोफेशियल सर्जन, डॉक्टर अनुज कुमार बताते हैं कि हेयर ट्रांसप्लांट जानलेवा नहीं होता है अगर कुछ सावधानियां बरती जाएं। वे कहते हैं बालों का झड़ना आज आम समस्या बन चुका है और हेयर ट्रांसप्लांट इसके स्थायी समाधान के रूप में सामने आया है। उन्होंने बताया कि हेयर ट्रांसप्लांटिंग किन डॉक्टरों से करवानी सही।
ये भी पढ़ें- डायबिटीज की दवा से हो सकती है कब्ज! डॉक्टर से जानिए बचाव के उपाय
सिर्फ ये लोग कर सकते हैं हेयर ट्रांसप्लांट
डॉक्टर कहते हैं यह एक सर्जिकल प्रोसेस है, इसलिए इसे केवल MCI/DCI रजिस्टर्ड सर्जन से ही करवाना चाहिए। मौजूदा स्वास्थ्य नियमों के अनुसार, केवल तीन विशेषज्ञों द्वारा ही यह प्रक्रिया करने की अनुमति प्राप्त है।
- प्लास्टिक सर्जन (MBBS, MS, MCh/DNB- Plastic Surgery)- मेडिकल काउंसिल के मुताबिक, प्लास्टिक सर्जन भी हेयर ट्रांसप्लांट कर सकते हैं।
- ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जन (BDS, MDS-OMFS)- डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया की गाइडलाइंस के मुताबिक ओएमएफएस सर्जन हेयर ट्रांसप्लांट कर सकते हैं।
- डर्मेटोलॉजिस्ट (MBBS, MD/DNB-Dermatology)- इस विभाग के एक्सपर्ट भी हेयर ट्रांसप्लांटिंग कर सकते हैं।
कैसे चुने सही डॉक्टर?
- डॉक्टर की योग्यता और अनुभव जांच जरूर करवाएं।
- डॉक्टर के पहले के मरीजों के Before-After Results का ब्यौरा करें।
- क्लिनिक की स्टरलाइजेशन प्रक्रिया और ऑपरेटिंग सेटअप की जानकारी लें।
- सिर्फ गूगल रिव्यू या मार्केटिंग वीडियोज देखकर किसी भी सेंटर को न चुनें।
- डॉक्टर से मिलकर यह जरूर देखें कि क्या वह आपके सभी सवालों का स्पष्ट जवाब दे पा रहे हैं या नहीं।
हेयर ट्रांसप्लांट से पहले और बाद में ध्यान देने योग्य बातें
- ट्रांसप्लांट से पहले ब्लड टेस्ट और मेडिकल फिटनेस टेस्ट आवश्यक होता है।
- अगर आप पहले किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं, किसी दवा से एलर्जेटिक हैं या नियमित रूप से कोई दवा लेते हैं, तो इसकी जानकारी डॉक्टर को जरूर दें।
- अगर आपने पहले कभी लोकल एनेस्थीसिया नहीं लिया है, तो इसकी जानकारी भी दें ताकि डॉक्टर एलर्जी की जांच कर सकें।
- डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाओं और फॉलोअप को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Covid-19: कोरोना की नई लहर की दस्तक! इन 2 देशों में फिर सामने आने लगे केस
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
3 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
4 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
6 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
9 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
23 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines