Covid-19: कोरोना की नई लहर की दस्तक! इन 2 देशों में फिर सामने आने लगे केस

Covid-19 Latest Update: कोरोना की नई लहर एशिया के देशों में फिर फैलने लगी है। सिंगापुर और हांगकांग में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। हालांकि दोनों देशों ने नई लहर को घातक नहीं बताया है, लेकिन स्वीकार किया है कि केस बढ़ रहे हैं।

Coronavirus | Covid-19 | Pandemic

Coronavirus: कोरोना की लहर एशिया के देशों में एक बार फिर फैलने लगी है।

Covid 19 Latest Update: दुनियाभर में हाहाकार मचा चुकी महामारी कोविड-19 एक बार फिर आतंक मचाने लगी है। जी हां, गर्मी का सीजन शुरू होते ही कोरोना की नई लहर फैलने लगी है। एशिया के 2 देशों हांगकांग और सिंगापुर में कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ रहा है। दोनों देशों में कोरोना के नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं। 3 मई तक हांगकांग में 31 कोरोना मरीज मिल चुके हैं, जो पिछले एक साल में एक सप्ताह में मिले केसों में सबसे ज्यादा संख्या है।

विज्ञापन

सिंगापुर में भी कोरोना केसों की संख्या बढ़कर 14200 हो गई है। राज्य और शहरी मंत्रालय के आंकड़े दोनों देशों में कोरोना की स्थिति बयां कर रहे हैं। हांगकांग सेंटर फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन में क्मयुनिकेबल डिजीज ब्रांच के चीफ अल्बर्ट औ ने मीडिया को बताया कि 70 लाख की आबादी वाले चीन के शहर हांगकांग में कोरोना केसों की संख्या बढ़कर 28 प्रतिशत हो गई है और अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत हो गई है।

विज्ञापन

हालांकि कोरोना केसों की पुष्टि हुई है, लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है या पहले की तरह घातक बन सकता है। चीन के रोग नियंत्रण केंद्र ने कहा है कि हर साल की तरह गर्मियों में फिर कोरोना की लहर फैलने लगी है, लेकिन अब चीन के पास वैक्सीन और कोरोना का इलाज है, इसलिए पैनिक होने की जरूरत नहीं है। थाईलैंड में भी साल में 2 बार कोरोना फैलता है और मरीज मिलने लगते हैं।

विज्ञापन

ईरान में मास्क पहनने का फरमान

TV9 की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में भी कोरोना केस बढ़ते जा रहे हैं, इसलिए ईरान की सरकार ने लोगों को मास्क पहनकर बाहर निकलने का आदेश दिया है। बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और मरीजों को खास ध्यान रखने की सलाह दी गई है। इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज़ एजेंसी (IRNA) के मुताबिक, ईरान में ओमिक्रॉन वैरिएंट फैला है और इसकी चपेट में आए लोगों की संख्या विभाग की ओर से नहीं बताई गई है, लेकिन मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

विज्ञापन

ईरान के उप-स्वास्थ्य मंत्री अलीरेजा रईसी ने लेटर लिखकर देशभर की यूनिवर्सिटी, हॉस्पिटल को मास्क को लेकर सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। बता दें कि मार्च 2020 में चीन के बाद ईरान दूसरा देश था, जहां ऑफिशियली कोरोना महामारी फैलने की पुष्टि हुई थी। 5 साल में ईरान में 145000 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। 75 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ