अच्छे बाल हर किसी की जरूरत है, जिसे पाने के लिए कई लोग रोजाना महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इतना सब कुछ करने के बावजूद भी बालों की समस्या कम नहीं होती है. बालों की समस्या में सबसे आम दिक्कत बालों का तेजी से झड़ना, बालों का रूखा और बेजान होना है. आमतौर पर लोग समझते हैं कि बालों की समस्या सिर्फ धूप, भारी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के कारण होती है. लेकिन इस बात पर अक्सर लोग ध्यान नहीं देते हैं कि बालों की ग्रोथ के लिए पोषक आहार भी बहुत जरूरी है. हेयर फॉल कंट्रोल करने, बालों को मजबूत बनाने, घने, काले बनाने के लिए हम आपको इस स्टोरी में कुछ टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप बालों की समस्या से राहत पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Hair Fall Home Remedies: आपके झड़ते बालों को सहारा देंगे मेथी दाने समेत ये घरेलू नुस्खे! आज
डाइट में शामिल करें अंडा
बालों की ग्रोथ के लिए डाइट में अंडा शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है. अंडे में प्रोटीन, कई जरूरी विटामिन और अन्य गुण पाए जाते हैं, जो सीधा बालों को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं. जानकारी के अनुसार, अंडे बालों की डैमेज्ड स्ट्रैंड्स को रिपेयर करने में मदद करते हैं और बालों में नमी बनाए रखते हैं, ताकि बाल कमजोर और रूखे न रहे. अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो आप अपनी डाइट में अंडे को शामिल कर सकते हैं.
आंवला भी फायदेमंद
बालों की ग्रोथ बनाएं रखने के लिए आंवला भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. आंवला में मौजूद विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड जैसी कई अन्य गुण मौजूद रहते हैं, जो बालों को मजबूत, काले और घने बनाने में मदद कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार, आंवला बालों को जड़ों से पोषण देता है और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे बालों की समस्या काफी हद तक कम होती है.
पालक भी बालों के लिए फायदेमंद
इन सबके अलावा आप पालक को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि इसमें कई तरह के विटामिन और अन्य पोषक गुण मौजूद होते हैं, जो बालों को मजबूती देने और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में मददगार माना जाता है. अगर आप नियमित रूप से पालक का सेवन करेंगे, तो हेयर फॉल की समस्या ठीक हो सकती है.
यह भी पढ़ें: बालों में दही लगाने से क्या होगा? एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बताया लगाने का सही तरीका
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
14 hrs agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
16 hrs agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
19 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
20 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
22 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
1 day agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines