Hair Care: आपने देखा होगा कि आजकल 20 वर्ष की उम्र से ही लोगों के बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण बालों में मेलानिन बनना बंद हो जाता है। मेलानिन नहीं बनता तो बाल सफेद होने लगते हैं। इस समस्या से लाखों लोग परेशान हैं। गलत खानपान की आदत, प्रदूषण और केमिकल युक्त हेयर केयर प्रोडक्ट्स बालों को समय से पहले ही सफेद कर देते हैं।
सफेद बालों को काला करने और उन्हें छिपाने के लिए लोग तरह-तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं। कुछ लोग बालों में डाई करते हैं, जो एक समय के बाद अपना असर खो देती है। कैमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में सफेद बालों की समस्या से निजात पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे की मदद सकते हैं।
अभी पढ़ें – इस विटामिन के कम होने से कमजोर होने लगती हैं आंखें, तुरंत खाना शुरू करें ये 5 चीजें
सफेद बालों का इलाज कैसे करें?
दरअसल, नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की रिचर्स में भी यह बात सामने आई है कि आजकल कम उम्र से ही लोगों के बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह होती है कि बालों में मेलानिन बनना बंद हो जाता है। लेकिन आंवला मेलानिन प्रोडक्शन को बढ़ा सकता है। इससे सफेद तो दोबारा काले नहीं होंगे, लेकिन आपके बचे हुए काले बाल सफेद होने से बच जाएंगे।’ आप आंवला से तैयार घरेलू नुस्खे की मदद से बालों को सफेद होने से बचा सकते हैं।
बालों के लिए घरेलू नुस्खा तैयार करने के लिए जरूरी सामान
आंवला पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
हिना पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
गुड़हल का पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
सरसों का तेल- 1 छोटा चम्मच
गुलाब जल- 1 बड़ा चम्मच
काली चाय का पानी- 1 बड़ा चम्मच
मेथी का पानी- 1 बड़ा चम्मच
सफेद बालों की समस्या से निजात दिलाने वाला घरेलू नुस्खा
- सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाही में आंवला पाउडर, हिना पाउडर, गुड़हल का पाउडर डालें।
- इसके बाद आप अब इसमें चाय का पानी, मेथी का पानी, गुलाब जल और सरसों का तेल भी डालें।
- इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें और गाढ़ा लेप तैयार करें।
- इसके बाद आप इस लेप को रात भर के लिए आप लोहे की कढ़ाही में ही छोड़ दें।
- सुबह उठकर जब आप इसे देखेंगी तो आपको यह लेप काले कलर का नजर आएगा।
- आप नहाने से पहले इसे बालों की रूट्स में लगा लें।
- यदि लेप बचे तो आप इसे बालों की लेंथ पर भी लगा सकती हैं।
- इस लेप को लगभग 30 मिनट से 1 घंटे तक लगा रहने दें।
- बाद में साधारण पानी से बालों को वॉश कर लें।
- बालों को वॉश करने के बाद उन्हें नेचुरली सूख जानें दें।
- अब बालों में नारियल का तेल लगा लें। इससे रुखापन दूर होगा।
अभी पढ़ें – पहली दफा पिता बनने पर सिकुड़ जाता है पुरुष का दिमाग, स्टडी में सामने आई ये वजह
हेयर पैक का इस्तेमाल करते वक्त रखें ये 3 सावधानियां
- एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सरसों के तेल की वजह से स्कैल्प में इरिटेशन हो सकती है। कुछ लोगों के लिए आंखों में जलन भी हो सकती है। अगर आप भी इसे महसूस करते हैं तो इस होममेड हेयर पैक में सरसों का तेल न डालें।
- ध्यान रखें कि इस हेयर पैक को पूरी तरह से बालों में सूखने न दें। अगर यह पूरा सूख जाएगा तो उसे रिमूव करने में आपको परेशानी होगी।
- बस इस बात का ध्यान रखें कि जिन लोगों के बालों में तेल लगा हो वह इस हेयर पैक को न लगाएं, क्योंकि इससे रिजल्ट्स बहुत अच्छे नहीं आएंगे। आप बालों को पहले ही शैंपू से वॉश कर सकते हैं।
लेनिन प्रोडक्शन को बूस्ट कैसे करें?
बालों में मेलेनिन प्रोडक्शन को बूस्ट करने के लिए आप डाइट में बदलाव भी कर सकती हैं। इसके लिए आप आयरन और कॉपर रिच फूड को शामिल करें। पालक, टमाटर, अलसी के बीज, कद्दू के बीज, डार्क चॉकलेट और हरी पत्तेदार सब्जियां में यह भरपूर मात्रा में होता है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
14 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
17 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
18 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
19 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
19 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
21 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
22 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines