Gym Supplement Kitna Khatarnak Hai: अच्छी सेहत के लिए जिम करना, एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है, क्योंकि फिजिकली एक्टिव रहने और अच्छी डाइट फॉलो करने से कई तरह की बीमारियों से न सिर्फ बचाव होता है, बल्कि लुक भी अच्छा लगता है. लेकिन आज के वक्त में जिम में एक अजीब ट्रेंड चल चुका है, जोकि है पाउडर सप्लीमेंट का! कम उम्र के बच्चे जिन्हें जिम का अचानक भूत सवार हो जाता है, वह भी इसके आदि होते जा रहे हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि सप्लीमेंट का ज्यादा इस्तेमाल कितना खतरनाक हो सकता है और कैसे यह आपकी जान भी ले सकती है.
यह भी पढ़ें: घर पर रखा कूलर देगा AC जैसी ठंडक! ना बिजली बिल की टेंशन न गर्मी करेगी परेशान, बस कर लें ये छोटे काम
हेल्दी नहीं जिंदगी बर्बाद कर सकता है सप्लीमेंट लेना
अक्सर युवा जो बॉडी बिल्डिंग करते हैं, उनके बीच ये प्रोटीन और क्रिएटिन पाउडर काफी आम है. लोगों का मानना होता है कि इसके इस्तेमाल से शरीर फिट रहता है और बॉडी को तमाम जरूरी पोषक तत्व मिल पाते हैं, जिसकी जरूरत होती है. लेकिन किन्हें इसका इस्तेमाल करना चाहिए इसे भी जानना जरूरी होता है. हर किसी के लिए खासतौर पर कम उम्र के युवा के लिए ये सप्लीमेंट खतरनाक हो सकता है, जिससे उनकी जान तक जा सकती है. हमने नीचे कुछ ऐसे फैक्ट्स बताएंगे, जिससे आम समझ सकते हैं कि सप्लीमेंट का गलत इस्तेमाल या बिना सही गाइडेंस के इस्तेमाल के परिणाम क्या हो सकते हैं.
जिम सप्लीमेंट खाने से क्या-क्या हो सकता है?
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि क्रिएटिन होता क्या है? बता दें कि क्रिएटिन (Creatine) एक ऐसा कंपाउंड है, जो हेवी वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है. सामान्य जानकारी के अनुसार, सीमित मात्रा में लेना ही सुरक्षित है, वरना इसके साइड-इफेक्ट्स खतरनाक हो सकते हैं.
- अगर आप गलत तरीके से प्रोटीन और क्रिएटिन साथ लेते हैं, तो इससे शरीर के अंगों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है.
- साथ ही, इनके गलत व अनियमित इस्तेमाल से वॉटर बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है.
- इतना ही नहीं, सप्लीमेंट के इस्तेमाल से जो मसल्स टूटने लगते हैं, उनसे बनने वाले टॉक्सिन्स शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
- इन सबके अलावा, इसके ओवरडोज भी खतरनाक हो सकते हैं, जैसे मांसपेशियां तेजी से टूटना, ‘मायोग्लोबिन’ नामक प्रोटीन यूरिन में पहुंचकर किडनी की नसों को ब्लॉक करना, किडनी फेल के खतरे को बढ़ाना आदि कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
कैसे करें सप्लीमेंट का इस्तेमाल
सबसे पहले यह समझे कि अगर आपकी उम्र कम है, तो आपको किसी तरह की सप्लीमेंट पाउडर की जरूरत नहीं है, यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है. हालांकि, अगर आपकी उम्र कम नहीं है, तो सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें और कुछ टेस्ट करवाएं, ताकि पहले ही मालूम चल जाए कि आपके लिए सप्लीमेंट कितना सुरक्षित है. जब डॉक्टर सप्लीमेंट लेने की इजाजत दे दें, तो हमेशा सीमित मात्रा में, पर्याप्त पानी और नियमित व्यायाम के साथ ही लें.
यह भी पढ़ें:घुटने के दर्द में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानिए कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
9 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
12 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
14 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines