Bacteria In Gym: लोग फिटनेस के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं लेकिन शायद ही वे जानते हो कि एक्सरसाइज वाले वो उपकरण उनकी सेहत के लिए खतरा भी बन सकते हैं। एक नई स्टडी में सामने आया है कि जिम इक्विपमेंट्स पर खतरनाक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जिनकी संख्या रोजमर्रा की जगहों से कई गुना अधिक है। मगर सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि इन चीजों में जो कीटाणु होते हैं, वह टॉयलेट सीट से भी ज्यादा होते हैं।
अधय्यन में हुआ खुलासा
फिटरेटेड की स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है। रिसर्च टीम ने जिम के 27 उपकरणों की जांच की थी जिसमें हर इक्विपमेंट में 1-1 इंच की दूरी पर 10 लाख से ज्यादा बैक्टीरिया थे। ये हैरान कर देने वाला खुलासा है, जो शायद हर जिम जाने वाले इंसान को जानना चाहिए।
ये भी पढ़ें-14 दिनों तक नींबू पानी पीने से क्या होगा? गैस्ट्रो एक्सपर्ट ने बताए फायदे और पीने का सही तरीका
सिर्फ इक्विपमेंट नहीं कैफेटेरिया भी बीमारियों का घर
रिसर्च टीम ने पाया कि जिम के उपकरणों में तो बैक्टीरिया होते हैं मगर वहां मौजूद कैफेटेरिया और रेस्ट एरियाज में भी हमारे घरों के टॉयलेट से ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं। ट्रेडमिल में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया थे। इन चीजों पर टॉयलेट सीट से 362 गुना ज्यादा बैक्टीरिया थे।
इनसे कौन सी बीमारियां हो सकती है?
रिसर्च करने वाली टीम ने चेतावनी दी है कि जिम में पतला होना या फिट होना तो ठीक है लेकिन उससे भी ज्यादा खतरनाक है वहां पर साफ-सफाई का ध्यान रखना। वे कहते हैं कि वहां से इंसान को हर वो बीमारी मिल सकती है, जो संक्रमण से फैलती है। वहां के कीटाणु जितने खतरनाक होंगे, आपके शरीर में जाने के बाद वह उतनी ही गंभीरता से हमला करेगा। ये इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है क्योंकि इन कीटाणुओं के शरीर में जाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ सकता है।
कैसे होगा बचाव?
इसके लिए वे कहते हैं कि सभी लोगों को जिम जाने के बाद नहाना और हाथों-पैरों को साफ जरूर करना चाहिए। उपकरणों का इस्तेमाल करने से पहले खुद ही उन्हें सेनिटाइज करें। वहां एक्सरसाइज करने के दौरान बार-बार गंदे हाथों से मुंह, नाक और आंखों को छूने से बचें।
ये भी पढ़ें- रोज 1 गिलास अनार का जूस बचाएगा दिल की बीमारियों से, स्टडी में हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
चलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
1 hr agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
3 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
4 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
7 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
9 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
11 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है हड्डी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines