हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Guillain Barre Syndrome से मरने वाले में थे कौन-कौन से लक्ष्ण? पुणे में केस 100 के पार

Guillain Barre Syndrome Symptoms of Deceased Person: पुणे में इस वक्त गुइलेन बैरे सिंड्रोम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे मौतें भी हो रही हैं। रविवार को पुणे में इस बीमारी से एक संदिग्ध की मौत की भी पुष्टि की गई है। आइए जानते हैं इस बीमारी के संकेतों के बारे में।

विज्ञापन
Guillain Barre Syndrome Symptoms

Guillain Barre Syndrome Symptoms of Deceased Person: महाराष्ट्र में जीबीएस यानी गुइलेन बैरे सिंड्रोम के कारण एक संदिग्ध की मौत की खबर सामने आई है। हालांकि, अभी व्यक्ति की मौत संदिग्ध बताई जा रही है, तो आशंका है कि उसकी मौत इस बीमारी से ही हुई है। पुणे में इसके मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वक्त पुणे में इसके 101 एक्टिव केस मौजूद हैं। इन मामलों के बढ़ने के बाद से ही इलाके में जागरूकता और सावधानियां बढ़ गई हैं। GBS एक दुर्लभ लेकिन गंभीर बीमारी है, जो शरीर की इम्यून सिस्टम पर अटैक करती है। आइए जानते हैं इस बीमारी के संकेतों के बारे में विस्तार से।

Guillain Barre Syndrome क्या है?

जीबीएस एक ऑटोइम्यून डिजीज है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम ही न्यूरो सिस्टम पर अटैक करता है। यह नर्वस को नुकसान पहुंचाती है, जिससे मांसपेशियों में कमजोरी और लकवा जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यह अचानक से शुरू होता है और आमतौर पर सबसे पहले पैरों में कमजोरी और झुनझुनी जैसा संकेत देता है।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

संदिग्ध में पाए गए ऐसे लक्षण

दरअसल, इस बीमारी से हुई संदिग्ध को सोलापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसकी उम्र 40 वर्ष बताई गई थी। मृतक को सर्दी-खांसी और सांस लेने में दिक्कत जैसे संकेत दिखाई दिए थे, जिसके बाद मरीज को पहले ICU वॉर्ड में भर्ती करवाया गया था, मगर कुछ दिनों बाद जब उसकी हालत में थोड़ा सुधार देखा गया, तो उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट करवा दिया गया था। उसके बाद उसे सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद दोबारा आईसीयू में भर्ती करवाने के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की मौत से पहले लकवा भी हुआ था।

photo credit-freepik

विज्ञापन

गुइलेन बैरे सिंड्रोम के संकेत

1. पैरों और हाथों में कमजोरी

जीबीएस का सबसे सामान्य लक्षण शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों में कमजोरी है, जो धीरे-धीरे शरीर के ऊपरी भागों में बढ़ सकता है। यह कमजोरी हाथों तक भी पहुंच सकती है, जिससे इंसान को खड़े होने या चलने में दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन

2. झुनझुनी और दर्द

मरीज को शरीर के कई हिस्सों में झुनझुनी और जलन महसूस हो सकती है, खासकर पैर और हाथों में। यह लक्षण शुरुआती दिनों में हल्के हो सकते हैं, लेकिन समय के साथ बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

3. सांस लेने में दिक्कत

अगर जीबीएस का असर रेस्पिरेटरी सिस्टम पर पड़ता है, तो इससे मरीज को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। यह स्थिति गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

विज्ञापन

4. फेशियल मूवमेंट में दिक्कत

इसमें मरीज को चेहरे, आंखों और मुंह की मांसपेशियों में झुनझुनाहट हो सकती है। आंखों को घुमाने में दिक्कत हो सकती है। इसके साथ-साथ छाती में पैरालिसिस भी हो सकता है।

विज्ञापन

5. हार्ट बीट बढ़ना

इस बीमारी में इंसान के दिल की धड़कनों में अचानक से तेजी महसूस होती है। यह आमतौर पर नहीं होता है लेकिन इस बीमारी में ज्यादा महसूस होता है।

विज्ञापन

इसके अलावा, पेशाब कंट्रोल करने में दिक्कत होना, हार्ट बीट बढ़ना, थकान और बुखार आना। इस वक्त पुणे में इस सिंड्रोम के 100 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें बच्चों और बूढ़ों की संख्या अधिक है।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola