रोज सुबह खाली पेट गुड़ के साथ खा लें ये सफेद चीज, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Gud Ke Sath Lehsun Khane Ke Fayde: अगर आप रोजाना खाली पेट गुड़ के साथ 2-3 कलियां लहसुन की खाते हैं, तो आपको एक नहीं कई हेल्थ बेनेफिट्स मिलेंगे। आइए जानते हैं इसे खाने का सही तरीका क्या है और इसे कितना खाना चाहिए।

SOURCE- NEWS 24

Gud Ke Sath Lehsun Khane Ke Fayde: क्या आप जानते हैं लहसुन और गुड़ में मौजूद गुण आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी मदद करते हैं। इन दोनों चीजों में मौजूद कंपाउंड एलिसिन ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते है। गुड़ आयरन का सोर्स है, जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। खून को डिटॉक्स करता है और शरीर में एनर्जी के स्तर को बनाए रखता है। अगर इस हेल्दी कॉम्बिनेशन को सुबह खाली पेट खाया जाए तो हमारी सेहत में सुधार हो सकता है। आइए जानते हैं इसे खाने के फायदों के बारे में।

विज्ञापन

लहसुन और गुड़ खाने के फायदे

पाचन सुधारें- लहसुन खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और गुड़ में मौजूद तत्व शरीर के एसिड स्तर को बैलेंस रखते हैं। रोजाना खाली पेट इन दोनों चीजों को खाने से गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या दूर होती है।

विज्ञापन

हार्ट हेल्थ इंप्रूव करें- गुड़ पोटेशियम का सोर्स है, जो दिल की मांसपेशियों को मजबूत रखता है और लहसुन में मौजूद सल्फर ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इन दोनों को साथ खाने से दिल की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

विज्ञापन

इम्यूनिटी बढ़ाएं- लहसुन एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर है, जिस वजह से ये आपको संक्रमण से बचाने में मदद करता है। गुड़ खाने से भी सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है। इन दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।

एनर्जी लेवल को बढ़ाएं- गुड़ में आयरन होता है, जो बॉडी में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। जब शरीर में सही मात्रा में आयरन होता है तो ऊर्जा में कमी नहीं आती है। इन दोनों के कॉम्बिनेशन को खाने से कमजोरी और थकान दूर होती है।

विज्ञापन

डिटॉक्स- लिवर को डिटॉक्स करने के लिए भी खाली पेट लहसुन के साथ गुड़ खाना चाहिए। ये आंतों में जमा गंदगी को साफ करता है और ओवरऑल हेल्थ को बढ़ावा देता है।

क्या है इन्हें खाने का सही समय?

गुड और लहसुन खाने का सबसे सही समय सुबह का है। आपको 2 से 3 लहसुन की कलियों को छीलना है और गुड़ के साथ इसे खाना है। अगर आपको शरीर में गर्मी बढ़ने की समस्या रहती है तो इसे खाने के बाद नारियल पानी या पुदीने का पानी पी सकते हैं।

विज्ञापन

कुछ सावधानियां जरूरी हैं

  • गर्भवती महिला और स्तनपान करवाने वाली महिलाएं इसे न खाएं।
  • अगर किसी को स्किन एलर्जी होती है, तो उन्हें इसे सीमित मात्रा में लेना चाहिए।
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए गुड़ नुकसानदायक हो सकता है।

ये भी पढ़ें- सर्दी-खांसी से बचने का आयुर्वेदिक उपाय है ये चाय, एक कप पीने से दूर होगी समस्या

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ