सर्दी-खांसी से बचने का आयुर्वेदिक उपाय है ये चाय, एक कप पीने से दूर होगी समस्या

Clove Tea Benefits: मानसून में सर्दी-खांसी और इंफेक्शन का रिस्क काफी बढ़ जाता है, ऐसे में लौंग की चाय पीना बेहद फायदेमंद होता है। जानें इस चाय के हेल्थ बेनेफिट्स, इम्यूनिटी बढ़ाने के गुण और बनाने का तरीका।

SOURCE- NEWS 24

Clove Tea Benefits: मानसून का मौसम अपने साथ सुकून और हरियाली तो लाता है, लेकिन साथ ही यह सर्दी-खांसी, जुकाम और अन्य इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ा देता है। इस मौसम में शरीर की इम्यूनिटी अक्सर कमजोर हो जाती है, जिससे हम जल्दी बीमार पड़ते हैं। ऐसे में अगर हम रोजाना 1 कप लौंग की चाय पीते हैं तो यह आपके शरीर को न सिर्फ मौसमी बीमारियों से बचाता है, बल्कि इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। लौंग में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

लौंग की चाय पीने के लाभ

सर्दी-खांसी से राहत- लौंग गले की खराश और खांसी को कम करने में मदद करती है। इसकी गर्माहट से बलगम कम होता है और रेस्पिरेटरी ऑर्गेन की सफाई होती है।

विज्ञापन

इम्यूनिटी बढ़ाए- लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स अत्यधिक मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और आपको बीमारियों से बचाते हैं।

विज्ञापन

पाचन तंत्र को सुधारें- मानसून में पेट की समस्याएं होना भी आम समस्या है। लौंग की चाय पीने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है और आपको गैस, अपच जैसी समस्याएं नहीं होती है।

सिरदर्द और तनाव कम करें- लौंग की खुशबू और उसका प्रभाव मानसिक तनाव को भी कम कर सकता है। माइग्रेन और साइनस के मरीजों के लिए लौंग की चाय काफी असरदार मानी जाती है।

विज्ञापन

कैसे बनाएं लौंग की चाय?

लौंग की चाय बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको 1 गिलास पानी में 2 से 3 कली लौंग की भिगोकर रखनी होती है। इस पानी को रातभर छोड़ दे, अगले दिन सुबह इस पानी को लौंग के साथ कुछ देर उबालकर पका लें। अब इसे छानकर पहले हल्का ठंडा होने दे। इसके बाद घुंट-घुंटकर पिएं।

ध्यान रहें लौंग की चाय का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। अत्यधिक सेवन से पेट में जलन या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। प्रतिदिन 1 कप सबसे सही तरीका है इसे पीने का।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ