Guava for Weight Loss: विंटर सीजन की शुरूआत हो चुकी है। इस मौसम में बाजार में ताजी हरी सब्जियां आने लग जाती हैं। इसलिए सर्दियों में खूब सारी वैराइटीज की वजह से आप स्वाद-स्वाद में खूब पेट भरकर खा लेते हैं। जिससे आपका वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा फल बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से सर्दियों में आ बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।
अमरूद एक ऐसा ही फल है। अमरूद विटामिन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स और पोटेशियम जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसलिए ये वजन बढ़ाने से लेकर फर्टिलिटी को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। इतना ही नहीं एक शोध के अनुसार अमरूद हाई बल्ड प्रैशर मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
अमरूद शरीर में सोडियम के नेगेटिव प्रभावों को रोकने में सहायक होता है। अगर तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो अमरूद आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इसके साथ फास्ट वेट लॉस के लिए व्यायाम और एक बेहद डाइट को अपनाएं, तो चलिए जानते हैं अमरूद से कैसे जल्दी वजन घटाएं?
अमरूद वजन घटाने में कैसे करता है मदद – How Guava help in Weight Loss
- अमरूद में अच्छी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर बनी रहती है। जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।
- अमरूद में कार्बोहाइड्रेट की बहुत कम मात्रा मौजूद होती है। दरअसल, 100 अमरूद में करीब 14 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है। कई रिसर्च के मुताबिक जिन चीजों में कार्बोहाइ्ड्रेट की मात्रा कम पाई जाती है वो वेट लॉस में मदद करते हैं।
- हेल्थ चिकित्सक के अनुसार जिन फलों में कैलोरी की कम मात्रा में मौजूद होती है वो वजन घटाने में अहम भूमिका निभाते हैं। अमरूद उन्हीं फलों में से एक होता है।
- अमरूद प्रोटीन का एक बहुत ही अच्छा स्रोत माना गया है। दरअसल, प्रोटीन भूख से जुड़े हार्मोन ‘ग्रेलिन’ को कंट्रोल करता है, जिससे जल्दी वजन कम करने में मदद मिलती है।
- अमरूद बी बिटामिन्स जैसे बी1, बी3, बी6 और फोलेट जैसे गुणों का भंडार होता है। इसलिए अमरूद के सेवन से आपका शरीर सेहतमंद बना रहता है।
संबंधित खबरें
पेशाब करने के बाद भी लगता है ब्लैडर खाली नहीं हुआ? जानिए इसके कारण
11 hrs agoबच्चों का स्क्रीन टाइम बन रहा माता-पिता के लिए सिर दर्द, जानिए क्या है वजह
14 hrs agoक्या विटिलिगो का कोई इलाज है या नहीं, डॉक्टर ने बताया ट्रीटमेंट कैसे होगा
14 hrs agoकैंसर का जल्दी पता चलना, क्या सच में बचा सकता है मरीज की जिंदगी?
15 hrs agoक्या सर्वाइकल कैंसर पूरे शरीर में फैल सकता है? डॉक्टर ने बताया
15 hrs agoजरूरत से ज्यादा चीनी खाने पर हो सकती हैं ये 5 बीमारियां
18 hrs agoप्रोस्टेट से जुड़ी किन दिक्कतों के बाद कैंसर का टेस्ट जरूर करवाना चाहिए
19 hrs agoसिर्फ लिवर ही नहीं! शराब बढ़ा सकती है शरीर के इन हिस्सों में कैंसर का खतरा
1 day agoब्रश करने के बाद भी आती है मुंह से बदबू? शरीर दे रहा हो सकता है ये संकेत
1 day agoक्या प्रेग्नेंसी में उल्टा सोने से बच्चे को खतरा होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines