हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इन 5 कारणों के चलते समय से पहले सफेद हो जाते हैं बाल, ये नुस्खे आएंगे काम

Grey Hair Reasons: आजकल लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद होने लगे हैं। मुश्किल तो तब हुई जब कम उम्र के लोगों के साथ भी ऐसा होने लगा। जानिए इसके पीछे क्या कारण है और क्या इससे छुटकारा पाने का कोई तरीका है?

विज्ञापन
grey hairs problem

Grey Hair Reasons: समय से पहले बाल सफेद होने वाली समस्या से बहुत लोग परेशान हैं। आजकल टीनएजर्स में भी यह समस्या देखने को मिलने लगी है। पहले यह समस्या उम्रदराज लोगों में देखी जाती थी, इसलिए लोग इस पर इतना गौर नहीं करते थे। मगर अब छोटे बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं। जिसके बाद से शोधकर्ताओं में भी इस परेशानी को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। चलिए जानते हैं एक्सपर्ट्स के अनुसार समय से पहले बाल सफेद होने की क्या वजह है और क्या हम इसे बिना किसी बाजार वाले प्रोडक्ट की मदद से काला रख सकते हैं।

इन 5 कारणों से सफेद हो रहे हैं बाल

पोषक तत्वों की कमी

यह कारण सबसे अहम है, जिस वजह से बाल सफेद होते हैं। जिन लोगों के शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी-12, मिनरल्स जैसे न्यूट्रिएंट्स की कमी होती है, उनके बाल समय से पहले सफेद हो जाते हैं। इस कारण से शिकार होने वाले अधिकतर युवा हैं। युवाओं की खराब लाइफस्टाइल के चलते उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है और बाल सफेद होते हैं।

धूप में रहने से

जो लोग ज्यादा धूप में रहते हैं, उनके साथ भी बाल सफेद होने की समस्या रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जो लोग ज्यादा धूप में अपने बालों को बिना ढके रहते हैं, तो उनकी त्वचा में मेलानिन प्रोडक्शन बंद हो जाता है। यहीं नहीं, ज्यादा धूप में रहने से बालों का प्रोटीन भी खत्म होने लगता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Teeth Brightening: पीले दांतों से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा दिलाएगी यह जोड़ी, फॉलो करें सिंपल घरेलू नूस्खा

जेनेटिक्स

अनुवांशिक कारण भी बाल सफेद होने के पीछे की एक बड़ी वजह है। जिन लोगों के परिवार में पहले से ही लोग ऐसी समस्याओं से पीड़ित हैं, उनके घर में बाल सफेद होने वाली समस्या पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है।

विज्ञापन

धूम्रपान

स्मोकिंग से न सिर्फ बाल सफेद होते हैं, बल्कि सिगरेट का धुआं हमारे पूरे शरीर के लिए ही हानिकारक होता है। सिगरेट से दो कारणों से बाल सफेद होते हैं। पहला, उसके सेवन से शरीर में न्यूट्रिशन खत्म होने लगता है। सिगरेट का धुआं बालों पर लगने से भी बाल डैमेज होते हैं। इसका जहरीला धुआं बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है।

grey hairs problem

विज्ञापन

स्ट्रेस

हमेशा चिंता, तनाव में रहने से शरीर का माइटोकॉन्ड्रिया कम होने लगता है, जिससे बालों का प्रोटीन कम हो जाता है। इस कारण से भी बाल सफेद होते हैं। स्ट्रेस में रहने से बाल झड़ने की भी समस्या बनी रहती है।

ये घरेलू उपाय बड़े काम के हैं

  • प्याज के तेल से बालों की मालिश करें- इसे घर पर बनाने के लिए प्याज के टुकड़ों को नारियल तेल में डालकर पकाना होगा।
  • करी पत्ता- इसका पेस्ट बनाकर बालों में लगाया जा सकता है। नहीं तो इसे भी किसी हेयर ऑयल के साथ डालकर पकाएं और फिर मसाज करें।
  • आंवला- आंवला विटामिन सी का बेस्ट सोर्स है। इसे आप पेस्ट बनाकर बालों में लगा सकते हैं। आंवले का जूस पीना भी फायदेमंद होगा।

ये भी पढ़ें- Tips to Reduce Sugar: ये 7 टिप्स चुटकियों में घटाएंगे शुगर, कोल्ड ड्रिंक की जगह छाछ-नींबू पानी फायदेमंद 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola