Green Tea vs Chamomile Tea: आजकल हर्बल टी पीने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। हर चाय का स्वाद और फायदे अलग-अलग होते हैं। वजन घटाने के लिए भी लोग कुछ हर्बल टी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। हालांकि, कोई भी हर्बल चाय को सिर्फ पी लेने से वेट लॉस नहीं हो सकता है। आपको वेट लॉस करने के लिए चाय के साथ फिजिकल एक्टिविटी करने की भी जरूरत होती है। वेट लॉस की बात आती है तो इसके लिए चाय के दो सबसे फेमस ऑप्शन कैमोमाइल चाय और ग्रीन टी हैं। दोनों ही चाय अनोखे लाभ प्रदान करती हैं, लेकिन वजन घटाने के लिए कौन सी चाय ज्यादा कारगर है? चलिए जानते हैं।
ग्रीन टी पीने के फायदे
वैसे तो वेट लॉस के लिए लोग अधिकतर ग्रीन टी का सेवन करते हैं क्योंकि इस चाय के सेवन से मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है। ग्रीन टी पीने से फैट बर्न करने में भी मदद मिलती है। यह चाय आपके एपेटाइट को भी बेहतर रखने में मदद करती है। एपेटाइट यानी अनियंत्रित भूख को कंट्रोल करने में मदद करती है।
ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब!
कैमोमाइल टी के फायदे
इसे आम भाषा में बैड टी भी कहा जाता है। कैमोमाइल चाय पीने से माइंड रिलैक्स होता है। यह चाय स्ट्रेस बस्टर होती है। रात को सोने से पहले 1 कप चाय पीने से नींद अच्छी आती है। कैमोमाइल चाय को पीने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। इस चाय को पीने से स्किन को भी फायदा होता है और यह इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।
Weight Loss के लिए कौन सी ज्यादा बेहतर?
टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के अनुसार, वेट लॉस के लिए ज्यादा बेहतर ऑप्शन ग्रीन टी है।
फैट कम करने के लिए ग्रीन टी पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। ग्रीन टी में मौजूद कैफीन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे यह वजन घटाने के लिए सबसे अच्छी ड्रिंक बन जाती है। ग्रीन टी शारीरिक गतिविधि के साथ नियमित रूप से पी जाए तो इससे फैट बर्निंग में काफी मदद मिलती है। वहीं, कैमोमाइल चाय को शांत करने या नींद लाने वाला माना जाता है; इसलिए, इसका वजन घटाने से कोई भी सीधा संबंध नहीं है।
एक्सपर्ट की राय
सीनियर न्यूट्रिशनिस्ट परमीत कौर ने टाइम्स के साथ बातचीत में बताया कि ग्रीन टी हो या कैमोमाइल टी, दोनों ही बेहतर विकल्प हैं लेकिन वजन कम करने के लिए सिर्फ चाय मदद नहीं करेगी। अगर आपको वजन को नियंत्रित करना है यानी ना बढ़ने देना है और ना घटने देना है तो आप इन दोनों को ही अलग-अलग दिन पर पी सकते हैं।
ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
2 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
3 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
4 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
4 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
6 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
7 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
23 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines