Green Juice Benefits and Side Effects: जब भी किसी को कमजोरी होती है तो अक्सर जूस पीने की सलाह दी जाती है. वैसे तो लोग फ्रूट्स जूस पीना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन ग्रीन जूस हेल्थ के लिए अमृत माने जाते हैं जैसे पालक या हरी सब्जियां आदि. यह शरीर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं. हालांकि, ग्रीन जूस तभी फायदेमंद होता है जब इसे सही समय और सही तरीके से पिया जाए. कई बार गलत समय पर पीने से इसके फायदे कम हो जाते हैं और कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकता है. इसलिए अपने आहार में जूस शामिल करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट से बात करें. कई बार खून की ना होने के बाद भी लोग आयरन बढ़ाने के लिए जूस पी रहे होते हैं. ऐसे में क्या जानना जरूरी है कि किन लोगों को जूस नहीं लेना चाहिए, आइए डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी से जूस पीने का सही तरीका जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में सिर्फ पानी ही नहीं, बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स
ग्रीन जूस पीने का सही समय
एक्सपर्ट का कहना है कि ग्रीन जूस पीने का सबसे अच्छा समय खाली पेट है. आप खाली पेट या हल्का भरा हुआ पेट होने पर जूस पी सकते हैं. भरे हुए पर जूस फायदा नहीं करता है, जबकि खाली पेट ग्रीन जूस पीने से शरीर में डिटॉक्स प्रक्रिया बेहतर होती है और पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है. इसके अलावा, दिनभर शरीर को एनर्जी देने का भी काम करता है.
सुबह पीने से मिलते हैं ये फायदे
सुबह ग्रीन जूस पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे
- शरीर डिटॉक्स करना
- पाचन में सुधार करना
- इम्यूनिटी को मजबूत बनाना
- वजन कम करने में मदद करना
- हल्का पेट भर जाना
- स्किन साफ हो जाना
- बीमारियों से बचाव करना
ग्रीन जूस पीते वक्त क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
ग्रीन जूस पीना फायदेमंद है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए. ज्यादा पीने से पेट खराब हो सकता है और कई बार दस्त भी लग सकते हैं.
- रोजाना 1 गिलास से ज्यादा ग्रीन जूस ना पिएं.
- जूस में ज्यादा नमक या चीनी ना मिलाएं
- इसे बनाने के लिए हमेशा हे हेल्दी चीजों का इस्तेमाल करें.
- हमेशा फ्रेश जूस ही पिएं और जूस को खाने की वजह से बिल्कुल ना पिएं
किन लोगों को ग्रीन जूस पीने से बचना चाहिए?
किडनी स्टोन के मरीज- कुछ हरी सब्जियों में ऑक्सालेट ज्यादा होता है, जो किडनी स्टोन के मरीजों के लिए अच्छा नहीं माना जाता.
लो ब्लड प्रेशर के मरीज- ग्रीन जूस शरीर का ब्लड प्रेशर थोड़ा कम कर सकता है. इसलिए लो BP वाले लोगों को इसे डॉक्टर की सलाह से पीना चाहिए.
थायराइड के मरीज- पालक और कुछ हरी सब्जियां थायराइड की समस्या वाले लोगों में दिक्कत बढ़ सकती हैं.
पेट कमजोर वाले मरीज- कई लोगों को गैस, एसिडिटी या पेट दर्द की समस्या होती है. अगर आपको है तो बिल्कुल भी ग्रीन जूस का सेवन ना करें.
इसे भी पढ़ें- नींद में सपना देखते ही चलने लगते हैं हाथ-पैर? इसे नॉर्मल समझकर न करें नजरअंदाज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
8 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
11 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
13 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines