Green Chilli Benefits: डंठल या बिना डंठल की हरी मिर्च, पेट के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या?

Green Chilli Benefits: हरी मिर्च में कई सेहतमंद गुण छिपे हुए हैं। ये सूजनरोधी होते हैं। साथ ही पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है। हाल ही में एक शेफ ने अपने पोस्ट के जरिए लोगों को पेट के अच्छे स्वास्थ्य के लिए हरी मिर्च को डंठल समेत खाने की सलाह दी है। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं क्या इस ट्रिक से वाकई फायदा होता है या नहीं।

Green Chilli Benefits

Green Chilli Benefits: हरी मिर्च खाने को तीखा और जायकेदार बनाती है। लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं, इन मिर्चों को रोजाना खाने से हमारी सेहत को भी कई लाभ होते हैं। हरी मिर्च में विटामिन-सी, ए और आयरन होता है। मिर्ची में फास्फोरस, कॉपर जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। हरी मिर्च में  कैप्साइसिन नाम का एक कंपाउंड होता है, जिससे हृदय रोगों से बचा जा सकता है। कैप्साइसिन तत्व से मिर्च में तीखापन भी आता है। इसके अलावा, पाचन, आंखों की रोशनी से लेकर इम्यूनिटी तक के लिए हरी मिर्च खाना फायदेमंद होता है। सोशल मीडिया पर खाने और खाने से जुड़े हैक्स काफी ट्रेंड करते हैं, इसमें एक नई टिप काफी ट्रेंड कर रही है, वो है हरी मिर्च को डंठल के साथ खाने वाली। चलिए समझते हैं पूरा मामला।

पाचन के लिए डंठल के साथ मिर्च खाना फायदेमंंद!

दरअसल, सोशल मीडिया पर शेफ अजय ने लोगों को यह सलाह दी है कि पेट के स्वास्थ्य के लिए हमें डंठल के साथ मिर्च खानी चाहिए। इस तरह से मिर्च खाने से गट हेल्थ इम्प्रूव होती है।

इस पर एक्सपर्ट की क्या राय है?

द इंडियन एक्सप्रेस पर पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, अलग-अलग एक्सपर्ट की इस हैक पर अलग-अलग राय है। एक एक्सपर्ट का मानना है कि मिर्च के तीखेपन से या पेट के लिए डंठल के होने या ना होने का कोई मतलब नहीं है। यह बात पूरी तरह से इस पर निर्भर है कि मिर्च की खेती कैसे हुई है और कैसे वो उगाई गई है। एक अन्य एक्सपर्ट ने बताया कि हरी मिर्च पेट और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) में भी फायदा होता है। हरी मिर्च आंतों के लिए भी फायदेमंद है लेकिन गर्मियों में इनका सेवन ज्यादा करने से गैस की समस्या हो सकती है। गर्मियों में ज्यादा हरी मिर्च के सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

Green Chilli Benefits

Image Credit: Google

 

एक अन्य डाइटिशियन ने शेयर किया कि जिन लोगों को तीखा खाना कम पसंद हैं, वे डंठल न खाएं क्योंकि कुछ मिर्चों का डंठल ज्यादा तीखा होता है। इसलिए शेफ अजय के इस हैक को लेकर हर डॉक्टर की अलग-अलग प्रतिक्रिया है। कुछ एक्सपर्ट्स यह भी कहते हैं मिर्च का डंठल कड़वा होता है जो कि खाने का स्वाद बिगाड़ सकता है।

बेंगलुरु की डाइटिशियन वीना ने बताया कि मिर्च बनाने की विधि और मिर्च का प्रकार भी तीखेपन और पाचन प्रभाव को निर्धारित करता है। वीना ने कहा, मिर्च पकाने से कुछ मात्रा में कैप्साइसिन कम हो सकती है, जबकि मिर्च की कुछ किस्मों में भी स्वाभाविक रूप से कम कैप्साइसिन होता है, जिससे पाचन तंत्र पर इसका असर कम होता है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ