Google for India 2024 Event: गूगल ने एक बार फिर करोड़ों भारतीयों को शानदार तोहफा दिया है। जी हां, आज कंपनी ने Google for India 2024 Event के दौरान बड़ी घोषणाएं की हैं। इस बार कंपनी ने हेल्थ सेक्टर में तो कमाल कर ही दिया है। दरअसल, कंपनी ने अपने AI मॉडल को इतना जबरदस्त बना दिया है कि जो जल्द ही आपकी खांसी से आपको बता देगा कि कहीं आपको TB तो नहीं है। सुनने में कितना जबरदस्त लग रहा है।
हेल्थ सेक्टर को बड़ी सौगात
गूगल ने हेल्थ सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए गूगल AI से कैंसर और ट्यूबरक्लोसिस स्क्रीनिंग को लेकर अपना नया मॉडल पेश किया है। इस सेवा के जरिए भारत की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई क्रांति आएगी। गूगल आने वाले दशकों में इन सभी सेवाओं को देशवासियों तक मुफ्त देने के लिए भी तैयारी कर रहा है।
ये भी पढ़ें- Hair Care Remedies: सफेद बाल और जुएं होंगी छूमंतर! ट्राई करें ये 3 आसान उपाय
गूगल के सीनियर डायरेक्टर, ग्लोबल डिजिटल हेल्थ एंड रेगुलेटरी स्ट्रेटेजी एट गूगल के बकुल पटेल ने बताया कि कैसे कंपनी स्वास्थ्य उत्पादों में AI का उपयोग कर रही है। वे कहते हैं, “हम गूगल के स्वास्थ्य समाधानों को ऐसा बनाना चाहते हैं जो अलग-अलग सेटिंग्स और भाषाओं में लोगों के लिए काम कर सके।”
गूगल पहले भी कर चुका है मदद
स्वास्थ्य सेवाओं में गूगल पहले भी अपनी सेवाएं दे चुका है। गूगल पहले भी ऐसे कई प्लेटफॉर्म दे चुका है, जैसे यूट्यूब- जहां लोग हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। गूगल ने ही Android और iOS जैसे एप्लीकेशन भी दिए हैं, जिनकी मदद से लोग हेल्थ अपडेट्स लेते हैं। Pixel स्मार्टवॉच की मदद से भी हम हार्ट रेट का सबसे सही अनुमान लगा पाते हैं।
पहले से और बेहतर हुई टेक्नोलॉजी
गूगल डिटेक्शन पहले से भी ज्यादा एडवांस हो गया है, अब गूगल डिटेक्शन खांसी की आवाज से ही पता लगा लेगा कि आपको टीबी है या नहीं। इसके अलावा, यूट्यूब की मदद से कैंसर, डायबिटीज और डिप्रेशन के लिए भी टूल्स बनेंगे जो लोगों की मदद कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- लंच में शामिल करें इन 3 चीजों का कॉम्बिनेशन, कब्ज-एसिडिटी से लेकर पेट की समस्याओं से मिलेगा छुटकारा!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
14 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
16 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
19 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
20 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines