---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

पीरियड्स के बाद भी बढ़ सकती है हाइट, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Girls Height After Periods: अक्सर लोगों की यह राय होती है कि लड़कियों की हाइट पीरियड्स आने के बाद नहीं बढ़ती है। मगर आयुर्वेद ने इस बात को नहीं माना है। आइए जानते हैं कैसे बढ़ सकती है लंबाई।

---विज्ञापन---

Girls Height After Periods: हाइट लोगों की पर्सनालिटी में चार चांद लगा सकती है। अच्छी हाइट होने से लोगों में कॉन्फिडेंस भी बिल्ड अप होता है। मगर अक्सर, यह बात कही जाती है कि लड़कियों की हाइट पीरियड शुरू होने के बाद नहीं बढ़ती है। क्या इस बात में कोई सच्चाई है? आयुर्वेद, इस बात को नहीं मानता है। आपको बता दें कि हां, पीरियड्स के बाद भी लड़कियों की हाइट बढ़ सकती है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस लड़की की उम्र क्या है और उसकी ग्रोथ कितनी फास्ट है। आमतौर पर, लड़कियों में हाइट पीरियड्स शुरू होने के बाद भी 2-3 साल तक बढ़ भी सकती है। इस बात का खुलासा आयुर्वेदिक डॉक्टर उपासना वोहरा ने किया है।

क्या है डॉक्टर उपासना की राय?

डॉक्टर उपासना के अनुसार, पीरियड के बाद भी लड़कियों की हाइट बढ़ सकती है। दरअसल, वह बताती हैं कि आयुर्वेद में लंबाई के लिए कहा गया है कि युवाओं की हाइट 20 से 21 वर्ष तक बढ़ सकती है। इसके लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें

इन टिप्स की मदद से बढ़ाएं हाइट

1. अच्छी डाइट- हेल्दी और स्वस्थ डाइट खाने से हाइट बढ़ाई जा सकती है। अपनी डाइट में ताजी सब्जियों, फलों और डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल कर सकते हैं। इन्हें खाने से हाइट ग्रोथ में कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और आप पीरियड्स के बाद भी अपनी हाइट में ग्रोथ देखेंगे।

---विज्ञापन---

2. स्ट्रेचिंग करें- व्यायाम करने से खासतौर पर रोजाना सूर्यनमस्कार और बॉडी को स्ट्रेच करने वाली एक्सरसाइज को रोज करने से हाइट में ग्रोथ की जा सकती है। आप बैक साइड, वन साइड, अप एंड डाउन वाले हल्के व्यायाम कर सकती हैं।

3. पपीता खाएं- पपीते में ग्रोथ एंजाइम्स होते हैं, जो शरीर में विकास करने वाले हार्मोन्स को रिलीज करते हैं। इसलिए आप रोजाना पपीता खा सकते हैं। पपीता शरीर के अंदर से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है।

---विज्ञापन---

फोटो क्रेडिट-freepik

4. चूना खाएं- हाइट बढ़ाने के लिए शरीर में कैल्शियम का इनटेक करना भी जरूरी होता है, कैल्शियम हड्डियों की ग्रोथ करता है। चूना, इसमें आपकी मदद कर सकता है लेकिन चूना आपको रोजाना नहीं खाना है। चूना खाने का सही तरीका है, इसे चुटकी भर 2 चम्मच दही में मिलाकर खाएं। आपको इसे लगातार 2 महीनों तक खाना है, फिर इसके बाद खाना बंद कर दें।

---विज्ञापन---

5. अच्छी नींद- आपको पर्याप्त नींद लेने की भी (7-9 घंटे) जरूरत है क्योंकि ग्रोथ हार्मोन रात के समय में ज्यादा सक्रिय होते हैं।

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Nov 20, 2024 11:47 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola