Giloy Ke Fayde: आयुर्देव में हर रोग का इलाज होता है. योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के अनुसार गिलोय एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है जो अमृत से कम नहीं है. गिलोय के सेवन से शरीर रोगमुक्त हो सकता है. यह एक नहीं बल्कि अनेक बीमारियों को दूर कर सकती है. गिलोय एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-आर्थराइटिक गुण भी होते हैं. वहीं, गिलोय फाइबर से भरपूर है. ऐसे में आप भी अपने खानपान में गिलोय को हिस्सा बना सकते हैं. गिलोय के सेवन से क्या फायदे हैं और गिलोय शरीर को कौन-कौनसे फायदे देती है, जानिए यहां.
गिलोय के क्या-क्या फायदे हैं | Giloy Benefits
बाबा रामदेव कहते हैं कि गिलोय एक नहीं बल्कि अनेक रोगों को दूर कर सकती है. गिलोय का काढ़ा पी लिया जाए तो यह सर्दी, जुकाम, एलर्जी, अस्थमा और फ्लु को भी दूर कर सकता है. इसके फायदे डायबिटीज से लेकर मोटापा कम करने तक में दिखता है. इससे शरीर में होने वाली पोषक तत्वों की कमी भी दूर होती है. आर्थराइटिस और प्लेटलेट्स की दिक्कतों को भी यह दूर करती है. गिलोय के फायदे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में भी नजर आते हैं. बाबा रामदेव कहते हैं कि आप अगर गिलोय का सेवन करते हैं तो आपको कभी बुखार नहीं आएगा.
यह भी पढ़ें – बढ़े हुए प्रोस्टेट को सिकोड़ने का सबसे तेज तरीका क्या है? एक्सपर्ट ने बताया क्या खाने पर Enlarged Prostate ठीक हो जाएगा
प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए गिलोय
गिलोय, एलोवेरा, पपीते के पत्ते, अनार और कुछ तुलसी के पत्ते लेकर उबालकर काढ़ा तैयार किया जाए तो इससे बुखार और प्लेटलेट्स की दिक्कत दूर हो जाती है. बाबा रामदेव कहते हैं कि इससे तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ते हैं और खून पतला होने की दिक्कत नहीं होती है. बाबा रामदेव कहते हैं कि प्लेटलेट्स की कमी से आपको कैंसर भी हो सकता है. ऐसे में गिलोय प्लेटलेट्स की नेचुरल दवा है.
मोटापा होता है दूर
बाबा रामदेव की सलाह है कि रोजाना गिलोय का जूस पिया जाए तो इससे मोटापा दूर होता है. गिलोय के सेवन से व्यक्ति का वजन नहीं बढ़ता और जिन लोगों का वजन पहले से बढ़ा हुआ है वो तेजी से कम होने लगता है.
जोड़ों का दर्द होगा दूर
अगर आपको आर्थराइटिस की दिक्कत है और आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो गिलोय का सेवन कर सकते हैं. बाबा रामदेव बताते हैं कि गिलोय के अलावा एलोवेरा का जूस या पारिजात हासंसिघार का जूस पीने पर भी आर्थराइटिस ठीक हो सकता है.
दिल की सेहत रहती है अच्छी
वात, पित्त और कफ रोगों में भी गिलोय असरदार है. इसके साथ ही, जो लोग गिलोय का सेवन करते हैं उन्हें दिल की दिक्कतें नहीं होती हैं, ब्लड प्रेशर की दिक्कत नहीं होती है और शरीर का कॉलेस्ट्रोल लेवल नहीं बढ़ता है.
गिलोय का रस कैसे पीते हैं
- गिलोय के रस (Giloy Juice) को 2 से 3 चम्मच लेकर बराबर पानी में मिलाकर पिया जा सकता है. सुबह उठकर खाली पेट गिलोय का पानी पी लिया जाए तो शरीर को इसके भरपूर फायदे मिलते हैं.
- गिलोय का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं. काढ़ा बनाने के लिए गिलोय और नीम को मिलाकर पकाकर पी सकते हैं.
- गिलोय, मुलेठी, 3 से 5 लौंग और मिश्री को साथ मिलाकर आम खांसी-जुकाम में खाया जा सकता है.
- गिलोय के पाउडर का सेवन भी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – सर्दियों में खुद को ठंड से कैसे बचाएं? बाबा रामदेव ने कहा बस एक चम्मच पी लें यह तेल, शरीर में आ जाएगी गर्मी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
14 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
16 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
21 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines