Paint Ki Badbu Se Jalan Kyu Hoti Hai: घर की दीवारों पर नया पेंट करवाने से घर की खूबसूरती बढ़ जाती है और घर को एक नया लुक भी मिल जाता है. हालांकि, इस दौरान कई बार पेंट की बदबू लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है. अक्सर देखा जाता है कि पेंट करवाने के बाद लोगों को खांसी होना या आंखों में जलन होना शुरू हो जाती है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को परेशानी थोड़ी ज्यादा होती है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि पेंट की गंध से खांसी और घुटन क्यों होती है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही सिरदर्द होना क्या खतरनाक है? क्या यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं!
पेंट की बदबू से क्यों होती है खांसी और सांस की परेशानी?
अगर आपके मन में भी यही सवाल आता है तो आपको बता दें कि ऐसा वोलाटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड की वजह से होता है. एक रिसर्च के मुताबिक, ज्यादातर पेंट में वोलाटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड नाम के केमिकल होते हैं. ये केमिकल हवा में घुलकर बदबू पैदा करते हैं.
पैंट से आंखों में जलन होने के कारण
- कुछ लोगों को पेंट और उसकी स्मेल से एलर्जी होती है. ऐसे लोगों को पेंट की बदबू से छींक, आंखों में पानी, खांसी और सांस फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं.
- पेंटिंग के दौरान घर के कमरा बंद रखने से ऐसा हो जाता है. बंद कमरे को सही वेंटिलेशन नहीं मिल पाता और केमिकल्स की बदबू से ज्यादा देर तक कमरे में बनी रहती है.
- अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आपको इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. पेंट की बदबू ट्रिगर का काम कर सकती है. इससे अस्थमा का अटैक भी आ सकता है.
पेंट की बदबू से बचने के आसान टिप्स
- पेंट करवाने के बाद घर की खिड़कियां और दरवाजे खुले रखें ताकि बदबू बाहर निकल जाए.
- पेंट करवाने के बाद 2 दिन तक कमरे में ना जाएं. इससे पेंट की बदबू कम हो जाती है.
- अगर पेंटिंग के दौरान घर में रहना जरूरी है तो मास्क जरूर पहनें.
- कुछ इंडोर पौधे हवा को साफ करने में मदद करते हैं. उन्हें घर में रखने से पेंट का असर कम हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें- आज ही बदलें खौलती हुई चाय पीने की आदत, वरना घेर सकता है फूड पाइप का कैंसर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
56 mins agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
2 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
22 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
23 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 days agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines