Feeling Nervous: घबराहट होना एक ऐसी दिक्कत है जो किसी को भी और कभी भी हो सकती है. ऑफिस में कुछ गड़बड़ हो जाए या किसी से पहली बार मिलना है, मन घबराने लगता है. इस तरह नर्वस होना नॉर्मल होता है लेकिन कोशिश यही रहती है कि इस नर्वसनेस को जल्द से जल्द दूर किया जा सके. घबराने से कई बार बनी-बनाई बात भी बिगड़ जाती है. अगर कोई प्रजनटेशन हो या फिर बॉस से मिलना हो तो घबराने से काम नहीं चलता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह घबराहट से छुटकारा पाया जा सकता है. घबराहट को मिनटों में दूर करने के लिए यहां बताए टिप्स आपके काम आएंगे.
यह भी पढ़ें – बच्चों में कैसे नजर आते हैं डायबिटीज के लक्षण? माता-पिता कभी इग्नोर ना करें ये संकेत
घबराहट होने पर क्या करना चाहिए?
डीप ब्रीदिंग – घबराबट होने पर गहरी सांस लेना जरूरी है. ऐसे में धीरे-धीरे अपनी नाक से सांस लें, अपने फेफड़ों में हवा भरें और छोड़ें. धीरे सांस लेने पर शांत महसूस होने लगता है.
गाने सुनना – शांत गाने सुनना या वो गाने सुनना जिनसे आपको अच्छा महसूस होता है, घबराहट को कम करता है. अपना फेवरेट म्यूजिक सुनने पर मन को शांति मिलती है.
हल्की एक्सरसाइज करना – जब घबराहट (Ghabrahat) होने लगे तो हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग करना या एक्सरसाइज करना घबराहट को दूर करता है. इससे नर्व्स शांत होती हैं.
किसी से बात करना – घबराहट महसूस होने पर अपने किसी दोस्त से बात करना फायदेमंद हो सकता है. इससे मन को शांति और सुकून महसूस होता है.
खुद से पॉजीटिव बातें करना – अगर आपको अचानक से घबराहट होने लगती है तो खुद से पॉजीटिव बातें कहें. आप इस तरह खुद को शांत कर सकते हैं. खुद को समझाएं कि आप जिस बात से डर रहे हैं उससे पार पा सकते हैं.
खाएं ये चीजें – घबराहट कम करने के लिए आप बादाम, एवोकाडो, डार्क चॉक्लेट या फिर दही वगैरह खा सकते हैं. ये हेल्दी फूड्स शरीर को शांत करते हैं और घबराहट कम करने में मदद करते हैं.
कहीं यह घबराहट एंजाइटी तो नहीं है
अगर घबराहट बहुत ज्यादा हो तो हो सकता है यह एंजाइटी (Anxiety) है. यहां जानिए एंजाइटी होने के क्या लक्षण होते हैं –
- दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं
- सिर घूमता हुआ महसूस होता है
- चेहरा गर्म पड़ने लगता है
- ऐसा लगता है कि आप कंट्रोल खो रहे हैं
- उंगलियों और होंठों में कंपन महसूस हो सकता है
- पसीने निकलने लगते हैं या शरीर में कंपकपी होती है
- बीमार महसूस होता है.
एंजाइटी क्यों होती है
किसी बात से डर लगना एंजाइटी की वजह बन सकता है. ऑफिस में काम का प्रेशर होने पर, नौकरी चले जाने पर या चले जाने का डर होने पर, परिवार की दिक्कतों से या रिलेशनशिप में कुछ ठीक ना चल रहा हो तो एंजाइटी हो सकती है. इसके अलावा तबीयत खराब रहना या फिर कोई व्यक्ति आपको इग्नोर करता है तब एंजाइटी महसूस हो सकती है.
यह भी पढ़ें – 99% हार्ट अटैक इन 4 कारणों से आते हैं, स्टडी में हुआ खुलासा, जानिए कहीं आप भी खतरे में तो नहीं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
1 hr agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में सेहत के लिए कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद
3 hrs ago2 हफ्ते बाद भी नहीं सूख रहा छोटा सा घाव? क्रीम लगाने से पहले कराएं शुगर टेस्ट, जानिए क्यों देर से भरती है चोट
17 hrs agoसन्नाटे में बैठते ही कान में बजने लगती है घंटी या सीटी? जानिए क्या है 'टिनिटस' जो छीन लेता है सुनने की ताकत
20 hrs agoपैर के अंगूठे से लेकर कमर तक, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ते ही इन 5 अंगों में मचता है कोहराम, जानिए कैसे पहचानें दर्द
23 hrs agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है रीढ़ की हड्डी
1 day agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
1 day agoक्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
1 day agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
1 day agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines