99% हार्ट अटैक इन 4 कारणों से आते हैं, स्टडी में हुआ खुलासा, जानिए कहीं आप भी खतरे में तो नहीं

Heart Attack Causes: दिल का दौरा पड़ना यानी हार्ट अटैक आना ऐसी दिक्कत है जिसके कारण जान भी जा सकती है. ऐसे में समय रहते हार्ट अटैक आने के कारणों को पहचानना और इनसे बचना जरूरी है.

Heart Attack Kyu Aata Hai
1 / 7

Heart Attack Reasons: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कुछ संकेत देने लगता है. इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए तो हार्ट अटैक से बचा जा सकता है. हाल ही में दक्षिण कोरिया और यूएस में हुए एक नई स्टडी में सामने आया है कि हार्ट अटैक आने के पीछे 4 सबसे बड़ी वजहें कौन सी हैं. इस स्टडी को 9 मिलियन से ज्यादा लोगों पर किया गया था. ऐसे में आप भी जानिए किन कारणों से बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा.

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर 2 / 7

हाई ब्लड प्रेशर रक्त धमनियों को सख्त बनाने लगता है और डैमेज करता है. इससे दिल तक खून ठीक तरह से नहीं पहुंच पाता और हार्ट अटैक की संभावना बढ़ती है.

विज्ञापन

हाई कॉलेस्ट्रोल

हाई कॉलेस्ट्रोल 3 / 7

गंदा कॉलेस्ट्रोल रक्त धमिनयों में जमने लगता है. इस प्लाक के कारण रक्त प्रवाह बाधित होने लगता है और हार्ट की ब्लॉकेज हो सकती है.

हाई ब्लड शुगर लेवल्स

हाई ब्लड शुगर लेवल्स 4 / 7

शुगर लेवल्स ज्यादा होना यानी डायबिटीज होना हार्ट अटैक के रिस्क फैक्टर्स में शामिल है. हाई शुगर लेवल्स के कारण धमिनयों में ब्लॉकेज बढ़ती है.

विज्ञापन

तंबाकू और धूम्रपान

तंबाकू और धूम्रपान 5 / 7

धूम्रपान करने वाले व्यक्ति में हार्ट अटैक आने का खतरा धूम्रपान ना करने वाले व्यक्ति की तुलना में दोगुना या तीन गुना होता है. तंबाकू रक्त को गाढ़ा करता है जिससे धमिनयां ब्लॉक होने लगती हैं.

किन लोगों को है ज्यादा खतरा

किन लोगों को है ज्यादा खतरा6 / 7

हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर और हाई कॉलेस्ट्रोल के मरीजों के अलावा धूम्रपान करने वालों में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है. इसके अलावा, पेट के आस-पास चर्बी हो, जो एक्सरसाइज नहीं करते हैं, परिवार में हार्ट अटैक की हिस्ट्री रही हो और जिन्हें तनाव रहता है उनमें हार्ट अटैक का खतरा रहता है.

विज्ञापन

हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या करें

हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या करें 7 / 7

हार्ट अटैक से बचे रहने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट तक वॉक करें, नमक और तेल का कम सेवन करें, धूम्रपान छोड़ें, पूरी नींद लें, तनाव कम करें और हेल्दी चीजें खाएं. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन