अचानक से घबराहट होने लगे तो तुरंत करें ये काम, मिनटों में आराम महसूस होने लगेगा

How To Stop Feeling Nervous: अगर आपको भी अक्सर ही घबराहट महसूस होती है तो ऐसे कुछ काम हैं जो इस घबराहट को दूर कर सकते हैं. आप भी घबराहट कम करने के लिए आजमाकर देख सकते हैं ये तरीके.

Anxiety nervousness

घबराहट होने पर क्या खाना चाहिए?

विज्ञापन

Feeling Nervous: घबराहट होना एक ऐसी दिक्कत है जो किसी को भी और कभी भी हो सकती है. ऑफिस में कुछ गड़बड़ हो जाए या किसी से पहली बार मिलना है, मन घबराने लगता है. इस तरह नर्वस होना नॉर्मल होता है लेकिन कोशिश यही रहती है कि इस नर्वसनेस को जल्द से जल्द दूर किया जा सके. घबराने से कई बार बनी-बनाई बात भी बिगड़ जाती है. अगर कोई प्रजनटेशन हो या फिर बॉस से मिलना हो तो घबराने से काम नहीं चलता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह घबराहट से छुटकारा पाया जा सकता है. घबराहट को मिनटों में दूर करने के लिए यहां बताए टिप्स आपके काम आएंगे.

यह भी पढ़ें – बच्चों में कैसे नजर आते हैं डायबिटीज के लक्षण? माता-पिता कभी इग्नोर ना करें ये संकेत

विज्ञापन

घबराहट होने पर क्या करना चाहिए?

डीप ब्रीदिंग – घबराबट होने पर गहरी सांस लेना जरूरी है. ऐसे में धीरे-धीरे अपनी नाक से सांस लें, अपने फेफड़ों में हवा भरें और छोड़ें. धीरे सांस लेने पर शांत महसूस होने लगता है.

गाने सुनना – शांत गाने सुनना या वो गाने सुनना जिनसे आपको अच्छा महसूस होता है, घबराहट को कम करता है. अपना फेवरेट म्यूजिक सुनने पर मन को शांति मिलती है.

हल्की एक्सरसाइज करना – जब घबराहट (Ghabrahat) होने लगे तो हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग करना या एक्सरसाइज करना घबराहट को दूर करता है. इससे नर्व्स शांत होती हैं.

विज्ञापन

किसी से बात करना – घबराहट महसूस होने पर अपने किसी दोस्त से बात करना फायदेमंद हो सकता है. इससे मन को शांति और सुकून महसूस होता है.

खुद से पॉजीटिव बातें करना – अगर आपको अचानक से घबराहट होने लगती है तो खुद से पॉजीटिव बातें कहें. आप इस तरह खुद को शांत कर सकते हैं. खुद को समझाएं कि आप जिस बात से डर रहे हैं उससे पार पा सकते हैं.

विज्ञापन

खाएं ये चीजें – घबराहट कम करने के लिए आप बादाम, एवोकाडो, डार्क चॉक्लेट या फिर दही वगैरह खा सकते हैं. ये हेल्दी फूड्स शरीर को शांत करते हैं और घबराहट कम करने में मदद करते हैं.

कहीं यह घबराहट एंजाइटी तो नहीं है

विज्ञापन

अगर घबराहट बहुत ज्यादा हो तो हो सकता है यह एंजाइटी (Anxiety) है. यहां जानिए एंजाइटी होने के क्या लक्षण होते हैं –

  • दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं
  • सिर घूमता हुआ महसूस होता है
  • चेहरा गर्म पड़ने लगता है
  • ऐसा लगता है कि आप कंट्रोल खो रहे हैं
  • उंगलियों और होंठों में कंपन महसूस हो सकता है
  • पसीने निकलने लगते हैं या शरीर में कंपकपी होती है
  • बीमार महसूस होता है.

एंजाइटी क्यों होती है

विज्ञापन

किसी बात से डर लगना एंजाइटी की वजह बन सकता है. ऑफिस में काम का प्रेशर होने पर, नौकरी चले जाने पर या चले जाने का डर होने पर, परिवार की दिक्कतों से या रिलेशनशिप में कुछ ठीक ना चल रहा हो तो एंजाइटी हो सकती है. इसके अलावा तबीयत खराब रहना या फिर कोई व्यक्ति आपको इग्नोर करता है तब एंजाइटी महसूस हो सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ