Get Rid Of Mosquito: मच्छरों का आतंक न तो लोगों को नींद पूरी करने देता है और न ही किसी को कहीं 2 मिनट शांति से खड़े रहने देता है। इन दिनों देश के अधिकांश इलाकों का हाल कुछ ऐसा ही है। दिल्ली-एनसीआर उनमें सबसे ऊपर है, जहां लोग बदलते मौसम में सर्दी-खांसी के साथ-साथ मच्छरों से भी परेशान हो गए हैं। मच्छर बुखार, डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं। घर में अगर मच्छर डेरा जमा लें तो उन्हें बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है। मच्छरों को भगाने के लिए मार्केट में कई प्रकार के मॉस्किटो रेपिलेंट मिलते हैं लेकिन उनमें हानिकारक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए सही नहीं होते हैं। इसकी गंध एडिक्टिव और फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर किसी को मच्छर काट लें, तो उसकी स्किन लाल हो जाती है और उसमें तेज खुजली होती है, जिससे त्वचा और भी ज्यादा लाल पड़ जाती है। चलिए आपको बताते हैं मच्छरों को भगाने के लिए आप कौन-कौन से घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं।
मच्छरों को भगाने के लिए घरेलू उपायों के बारे में पूनम देवनानी बता रही हैं, जो फेमस यूट्यूबर हैं और होम रेमेडीज और हैक्स शेयर करती हैं।
ये भी पढ़ें- होली से जुड़े ये 9 फैक्ट्स हर बच्चे को जानने चाहिए
इस घरेलू उपाय से दूर भगाएं मच्छर
इसके लिए आपको सबसे पहले ताजा नीम की पत्तियों को लेना होगा। आपको कम से कम 15 पत्ते लेने हैं, उन्हें पेपर से ढककर सुखा लें। अगर समय नहीं हो तो आप इन्हें माइक्रोवेव में 2 मिनट रखकर ड्राई कर सकते हैं। इसके साथ आपको प्याज के छिलके लेने होंगे। मसालों में तेज पत्ते, काली मिर्च और लौंग ले लें। कुछ धूप बत्तियां और कपूर भी ले लें। इन सभी चीजों को मिलाकर मिक्सी में पीस लें और एक पाउडर तैयार कर लें। यह पाउडर हल्का गीला-गीला बनेगा, इसलिए इसे आपको एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखना होगा।
कैसे यूज करें?
इसे घर में यूज करने के 2 तरीके हैं। पहला तरीका, जिसमें आपको 1 दीए में सरसों का तेल डालकर उसमें इस पाउडर को डालना है और फिर दिया जलाने वाली बाती लगाकर इसे जला दें। इस दीए की महक धीरे-धीरे बढ़ेगी और मच्छरों को दूर भगाएगी। दूसरे तरीके में आपको दिए में सूखा पाउडर डालना है और 1 सूखा नीम का पत्ता या कागज का छोटा टुकड़ा डालकर उसे जलाना है। इसका धुआं धीरे-धीरे घर में फैलेगा और मच्छरों को भगाएगा। ध्यान रहे, इस तरीके में आपको आग जलाकर पाउडर को जलाकर बुझाना भी है, तभी उसमें से धुआं निकलेगा। अगर उसे बुझाएंगी नहीं, तो पाउडर 2 मिनट में पूरा ही जल जाएगा। अगर आपको खुशबूदार धुआं चाहिए, तो धूप बत्ती डालकर इसका धुआं फैला सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Holi 2025: होली के पकवानों से बिगड़ा डाइजेशन?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
2 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
2 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
5 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
6 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
20 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
22 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
23 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines