महाराष्ट्र में रोजाना बढ़ क्यों रहे GBS के केस, 2 नईं मौतों के बाद कुल इतनी गईं जानें

GBS Causes And Symptoms In Pune: गुइलेन बैरे सिंड्रोम लगातार पुणे में फैल रहा है। इस वायरल बीमारी से इलाके में 2 नई मौतें भी हुई हैं। GBS से पीड़ित महिला की मंगलवार को मौत हुई और दूसरी मौत पुणे जिले के दौंड निवासी की हुई। आइए जानते हैं इस बीमारी के बढ़ने के क्या कारण हैं।

photo credit-freepik - 2025-02-20T083625.488

GBS Causes And Symptoms In Pune: पुणे में गुइलेन बैरे सिंड्रोम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पुणे के अस्पतालों में इलाज के दौरान दो और नए मरीजों की इससे मौत हुई है, जिसके बाद संदिग्ध गिलियन-बैरे सिंड्रोम यानी GBS के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है। नए मामलों में एक महिला जो 27 वर्ष की थी और दूसरा शख्स 37 वर्षीय पुरुष था। महिला की मौत शहर के अस्पताल में हुई थी। वहीं, पुरुष पुणे जिले के दौंड इलाके का रहने वाला था। आइए जानते हैं दोनों मरीजों के लक्षणों के बारे में और यहां बीमारी बढ़ने के कारण।

विज्ञापन

मरीजों में थे ये लक्षण

मृतक महिला को 15 जनवरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जब उसे दस्त की शिकायत हुई, लेकिन वह बिना किसी दवा के ठीक हो गई थी। मगर कुछ समय बाद उसके निचले अंगों में कमजोरी महसूस हुई थी। वहीं, मृतक पुरुष को रेस्पिरेटरी इंफेक्शन हुआ था, जिससे उसकी जान चली गई। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को GBS के कुल मामलों की संख्या 211 है और बीमारी के चलते अब तक कुल 11 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

क्यों बढ़ रहे हैं मामले?

गुइलेन-बैरे सिंड्रोम का कोई सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, डॉक्टर्स का मानना है कि यह एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, GBS संक्रमण दूषित पानी और भोजन, विशेषकर कॅम्पिलोबॅक्टर जेजुनी बैक्टीरिया से संक्रमित भोजन के कारण फैल सकता है। यह बैक्टीरिया नॉनवेज फूड आइटम्स के सेवन से भी फैल सकता है। इस बैक्टीरिया के चलते डायरिया भी हो सकता है।

विज्ञापन
Guillain-Barré Syndrome

photo credit-freepik

गुइलेन बैरे सिंड्रोम के संकेत

पैरों और हाथों में कमजोरी होना।
शरीर में झुनझुनी और दर्द।
सांस लेने में दिक्कत महसूस करना।
फेशियल मूवमेंट में दिक्कत होना।
हार्ट बीट का उतार-चढ़ाव।

विज्ञापन

बचाव के उपाय

साफ-सफाई का ध्यान रखें।
भोजन को अच्छी तरह से पकाकर खाएं।
नॉनवेज आइटम्स के सेवन से बचें।
संक्रमित इलाकों से दूरी बनाएं।
शुरुआती संकेतों को समझें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ