Kya Gas Par Roti Banana Sahi Nahi Hai: एक वक्त था जब रोटी चूल्हे पर बनाई जाती थी, लेकिन अब ज्यादातर घरों में रोटी गैस पर सेंकी जाती है. हालांकि, गैस पर रोटी बनाने का सबका तरीका अलग हो सकता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो रोटी तवे पर सेंकने के बाद सीधे गैस की आंच पर फुलाते हैं, ताकि वह नरम और जल्दी तैयार हो जाए. यकीनन ऐसा आप भी करते ही होंगे, लेकिन क्या आपको पता है हमारा यह तरीका हेल्थ को कितना नुकसान पहुंचाने का काम कर रहा है? एक्सपर्ट का कहना है कि सीधे गैस पर रोटी सेंककर खाना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है. हालांकि, कुछ मामलों में नुकसान नहीं पहुंचाता, जिसके लिए हमें कई बातों का ध्यान रखना होता है. ऐसे में आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और इससे जुड़ी जरूरी बातें क्या हैं.
इसे भी पढ़ें- रात होते ही पैरों में खुजली क्यों होने लगती है? एक्सपर्ट ने बताया किस तरह मिल सकता है तुरंत आराम
सीधे गैस पर रोटी सेंकने से क्या होता है?
जब रोटी सीधे गैस पर तेज आंच पर सेंकी जाती है तो उस पर काले जले हुए दाग बन जाते हैं और यह हेल्थ को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. इसको लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि जला हुआ हिस्सा खाने से शरीर में हानिकारक रसायन जा सकते हैं, जो लंबे समय में सेहत के लिए ठीक नहीं माने जाते. इससे कार्सिनोजेनिक तत्व बनने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है. हालांकि, गैस पर रोटी फुलाने से तुरंत कोई बीमारी नहीं होती, लेकिन इसे बदलकर अपनी सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है.
गैस पर रोटी सेंककर खाने के नुकसान
- पाचन तंत्र पर असर पड़ना
- पोषक तत्व कम होना
- सांस से जुड़ी दिक्कत होना
- सेहत पर बुरा असर पड़ना
- पेट में दर्द पैदा करना
फिर कैसे पकाएं रोटी?
- रोटी को पकाने के लिए पूरा तरीका अपनाएं. आप चूल्हे का इस्तेमाल करें या गैस पर सीधे तौर पर रोटी ना पकाएं.
- इसके लिए आपको तवे पर रोटी रखनी होगी और कपड़े की मदद से सेकनी होगी.
- ऐसा करने से रोटी आसानी से पक जाएगी और जलेगी भी नहीं. बच्चों की रोटी को खासकर हल्की आंच पर पकाएं.
पुराने तरीके से रोटी बनाने के फायदे
- इसके लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि रोटी के न्यूट्रिशन बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि गैस को हल्का करके रोटी पकाई जाए. इससे शरीर को पूरा फायदा मिलेगा.
- कोशिश करें कि रोटी बिना जली हुई हो, क्योंकि इसे आसानी से पचाया जा सकता है और गैस या एसिडिटी जैसी समस्या भी नहीं होती है.
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी गैस और ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हैं? एक्सपर्ट्स ने बताया राहत पाने का सबसे असरदार तरीके
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
11 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
12 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
13 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
16 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
16 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
20 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines