रात होते ही पैरों में खुजली क्यों होने लगती है? एक्सपर्ट ने बताया किस तरह मिल सकता है तुरंत आराम

Why Itching In Legs At Night: अगर आपके भी रात होते ही पैरों में खुजली होने लगती है और दवा लेने या तेल लगाने के बाद भी नहीं जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है और इसकी वजह पता नहीं लग रही है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

Why Itching In Legs At Night

क्या खुजली वाले पैर का मतलब लिवर फेल होना है? Image Credit- Freepik

Raat Mein Pair Mein Khujli Kyu Hoti Hai: पूरे दिन ठीक रहने के बाद पता नहीं क्यों रात होते ही पैरों में खुजली होने लगती है. कई बार तेल लगाने या दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिलता. खुजली इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि पूरी रात नींद नहीं आती है और बॉडी में बैचेनी रहती है. हालांकि, खुजली होने का पता नहीं लग पाता, दिनभर ठीक रहने वाली यह समस्या अचानक रात में बढ़ क्यों जाती है, इसे लेकर लोग अक्सर कन्फ्यूज रहते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक पैरों में रात के समय खुजली बढ़ने के पीछे ड्राई स्किन से लेकर कुछ बीमारियां तक जिम्मेदार हो सकती हैं. ऐसे में सही कारण जानना और समय पर उपाय करना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में खुजली बढ़ने की वजह क्या है?

कई रिसर्च के मुताबिक पैरों में खुजली होने के एक नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं. हालांकि, यह भी इंसान की हेल्थ पर निर्भर करता है, क्योंकि सबकी हेल्थ परेशानियां अलग हो सकती हैं. हालांकि, फिर भी पैरों में खुजली होने के कई कारण हो सकते हैं.

  • रात में स्किन अक्सर ड्राई हो जाती है और खुजली होने की समस्या बढ़ जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि रात के वक्त बॉडी का तापमान बढ़ जाता है और स्किन ड्राई हो जाती है.
  • रात में अक्सर लोगों का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है, जिससे पैरों में खून का स्तर बढ़ जाता है. इससे नसें ज्यादा एक्टिव होती हैं और खुजली महसूस होने लगती है.
  • कई बार फंगल इंफेक्शन होने की वजह से भी खुजली की शिकायत हो सकती है. अगर आपके पैरों में छाले या लालिमा है तो इसे नजरअंदाज ना करें. फंगल इंफेक्शन का वक्त पर इलाज कराएं.
  • दिनभर जूते पहनने की वजह से भी रात में खुजली की शिकायत हो सकती है. ऐसा टाइट जूते, सिंथेटिक मोजे या किसी नए साबुन–डिटर्जेंट की वजह से हो सकती है.

तुरंत आराम पाने के लिए क्या करें?

  • सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह से धो लें और मॉइस्चराइजर या नारियल तेल लगाकर मालिश करें.
  • अपने पैरों को ठंडे पानी से धो लें, क्योंकि इससे आपको खुजली से तुरंत राहत मिल सकती है.
  • रात में टाइट मोजे पहनने से बचें, क्योंकि इससे पैरों को गर्मी लगेगी और खुजली का असर बढ़ेगा।
  • अगर खुजली के साथ दाने हैं या स्किन छिल रही है तो डॉक्टर की सलाह से एंटीफंगल क्रीम लगाएं.

इसे भी पढ़ें- कौन से विटामिन की कमी से हड्डियों में दर्द होता है? जानिए क्या खाने पर दर्द से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ