Bloating And Gas: पेट फूलना एक ऐसी समस्या है जो किसी को भी हो सकती है. खानपान ठीक ना होने पर, सही तरह से खाना ना खाने पर या बहुत ज्यादा खा लेने पर पेट में गैस बनने लगती है और पेट फूल जाता है. व्यक्ति घर में हो तो तुरंत लेटकर आराम पाने की कोशिश करता है लेकिन बाहर दिक्कत को कंट्रोल करना मुश्किल होता है. ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि किन 3 चीजों को खाने पर ब्लोटिंग से छुटकारा मिल सकता है. आप भी तुरंत जान लीजिए यह नुस्खा.
यह भी पढ़ें- 15 दिनों तक जौ खाने पर क्या होता है? डाइटीशियन ने बताया शरीर पर कैसा बदलाव दिखता है
कैसे दूर होगी पेट की गैस
न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि अगर आपको कहीं रेस्टॉरेंट में बहुत ज्यादा खा लेने पर पेट भारी लगने लगता है या गैस (Stomach Gas) बनने लगती है तो आप इन 3 चीजों को साथ लेकर खा सकते हैं. एक चुटकी अजवाइन, एक चुटकी काला नमक और थोड़ी सी सौंफ लेकर खा लें और ऊपर से थोड़ा पानी पी लें. आपको इन्हें भूनने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. इस तरह आप आसानी से गैस, ब्लोटिंग और पेट में होने वाले भारीपन में आराम पा सकते हैं.
ये नुस्खे भी आ सकते हैं काम
- अगर अक्सर ही पेट फूल जाता है तो हींग का पानी पिया जा सकता है. हींग का पानी पीने पर पेट फूलने की दिक्कत दूर होती है.
- पेट फूलने पर जीरा पानी पीने पर भी आराम मिल सकता है. जीरा पानी को हल्का गर्म पिएं.
- अदरक का टुकड़ा चबाने पर या अदरक को पानी में गर्म करके लेने पर आराम मिल सकता है. अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गैस दूर करने के साथ ही पेट दर्द से भी राहत दिलाते हैं.
- सौंफ का पानी पीने पर भी दिक्कत दूर हो सकती है. सौंफ के कूलिंग गुण पेट को ठंडक देते हैं.
- गैस से छुटकारा पाने के लिए 5 से 10 मिनट वज्रासन की मुद्रा में बैठा जा सकता है. इससे गैस बाहर निकल जाती है.
यह भी पढ़ें – आखें देती हैं ये 10 वॉर्निंग साइन, बीमारी बढ़ने से पहले ही पहचान सकते हैं इस तरह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
7 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
9 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
12 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
12 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
14 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
18 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines