---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Gall Bladder Stones का दर्द 7 दिन में छूमंतर, बस अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Gall Bladder Stones Home Remedies: पित्त की पथरी अब एक कॉमन बीमारी है, जो गॉलब्लैडर में कठोर पदार्थों के चलते बनती है। इसका इलाज अधिकांश सर्जरी की मदद से ही होता है। मगर आचार्य मनीष बताते हैं कि पित्ताशय की पथरी में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए ये घरेलू नुस्खा मदद करेगा।

---विज्ञापन---

Gall Bladder Stones Home Remedies: पित्ताशय यानी की गॉलब्लैडर में पथरी होना आजकल एक सामान्य बीमारी हो गई है, जो कई लोगों को प्रभावित कर रही है। इस स्टोन प्रॉब्लम में मरीज को तेज दर्द महसूस होता है। यह दर्द असहनीय होता है। पित्त की पथरी का कोई स्थायी इलाज नहीं है। इससे राहत पाने के लिए आपको सर्जरी की मदद लेनी पड़ती है। पित्त में पथरी होने का एक कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ना भी है। कोलेस्ट्रॉल के पदार्थ गॉलब्लैडर में जम जाते हैं, जो स्टोन का रूप ले लेते हैं। आचार्य मनीष बताते हैं कि अगर कोई सिर्फ 7 दिनों तक इस घरेलू उपाय को फॉलो कर ले, तो उसे इससे होने वाले दर्द से काफी राहत मिल सकती है।

क्या कहते हैं आचार्य?

आचार्य मनीष बताते हैं कि पित्त की थैली में पथरी होना एक लाइफस्टाइल डिजीज है। लोगों का खराब खान-पान और मसालेदार भोजन इसका कारण होता है। कम पानी पीने से भी पित्त की थैली में स्टोन होते हैं। इसके शुरुआती संकेतों में डकारें आना, पेट फूलना, एसिडिटी और पेट में भारीपन महसूस करना शामिल है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

7 दिनों में दर्द को करेगा दूर

1. सेब खाएं- आचार्य मनीष कहते हैं कि अगर हम रोजाना खाली पेट 7 दिनों तक 3 से 4 सेब खाते हैं, तो पित्त की पथरी का दर्द दूर होने के साथ-साथ स्टोन बाहर भी निकल सकता है। आचार्य जी कहते हैं कि आयुर्वेद में इस उपाय से काफी लोगों को मदद मिलती है।

---विज्ञापन---

2. एप्पल साइडर विनेगर- सेब खाने के साथ-साथ दिन में आपको 3 से 4 बार एप्पल साइडर विनेगर और पानी मिलाकर उस ड्रिंक को भी लगातार पीना है। इससे भी स्टोन्स की समस्या में राहत मिलती है।

3. खाना हो आधा- इससे आचार्य जी का मतलब है कि पित्त की पथरी के मरीजों को खाना बिल्कुल कम खाना चाहिए। खासतौर पर पके भोजन का जितना हो सके परहेज करना फायदेमंद होगा। फल सबसे स्वस्थ आहार है इसके मरीजों के लिए।

---विज्ञापन---

4. 7 दिनों तक लिक्विड- आपको सातों दिनों तक नारियल पानी और फल ही खाने हैं लेकिन दूध या दूध से बनी चीजों से परहेज करना है। दूध से पथरी की समस्या में दिक्कत बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---

5. ऑलिव ऑयल- आपको एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल और फ्रेश फ्रूट जूस को मिलाकर एक ड्रिंक तैयार करनी है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए दोनों आइटम्स की मात्रा बराबर होनी चाहिए। इसे आपको शाम को 6 बजे पीना है, फिर रात को 8 बजे और फिर एक बार सुबह पीना होता है।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 27, 2025 01:27 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola