Gallbladder Stone Symptoms: भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब जीवनशैली के कारण पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं होना आम हो गया है। उन्हीं में से एक है पित्त की पथरी यानी गॉलब्लैडर स्टोन भी है। यह पित्ताशय में बनने वाले कठोर कण होते हैं। ये स्टोन्स कोलेस्ट्रॉल, पित्त के तत्वों और अपशिष्ट पदार्थों के जमाव से बनते हैं। कई बार यह पथरी छोटी होती है और इसके लक्षण दिखाई नहीं देते हैं लेकिन कई बार यह इतनी बड़ी हो जाती है कि इससे तेज दर्द, अपच, उल्टी और अन्य गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
पित्त की पथरी का इलाज सर्जरी के जरिए ही किया जा सकता है,लेकिन कुछ साधारण उपाय अपनाकर आप इस समस्या को होने से रोक सकते हैं? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस समस्या से बचने के लिए 5 उपाय कौन से हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
पुणे के सह्याद्रि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कंसल्टेंट जनरल सर्जन डॉ. एस. पी. सिंह बताते हैं कि गॉल स्टोन्स की समस्या आज के समय में कॉमन हो गई है क्योंकि ये हमें पहले तकलीफ नहीं देती है और जब होती है तो वह बहुत ज्यादा खतरनाक बनकर सामने आती है। इसके होने की सबसे बड़ी वजह खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान है। इसलिए, बचाव करना है तो लाइफस्टाइल को सही करना होगा।
ये भी पढ़ें-शुगर और कोलेस्ट्रॉल सब होगा मैनेज, 21 दिनों तक रोजाना खाएं मोरिंगा पाउडर, जानें खाने का सही समय क्या?
इन 5 उपायों से दूर करें गॉलब्लैडर स्टोन की समस्या
1.वेट मैनेजमेंट
मोटापा या ओबेसिटी जो इन दिनों एक कॉमन प्रॉब्लम बन गई है। अगर किसी को वजन से संबंधित समस्या रहती है तो उसके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल होता है जो बाद में पित्त की पथरी का कारण बनता है। इसके लिए आपको रोजाना व्यायाम करने चाहिए।
2.फाइबर फूड्स
डाइट में फाइबर की कमी से भी कोलेस्ट्रॉल बनता है। जो लोग कम फाइबर लेते हैं उन्हें भी ऐसी समस्याएं ज्यादा होती है। फाइबर खाने को पचाने में भी मदद करता है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में साबुत अनाजों को शामिल करना चाहिए।
3.खाना रोज खाएं और समय पर खाएं
कभी भी खाना स्किप न करें। लंच, डिनर या ब्रेकफास्ट हो, सभी का एक समय फिक्स होता है। इसलिए, आपको लंबे समय तक भूखे रहने वाली आदत को बदलकर समय पर खाना खाने की आदत डालनी चाहिए।
4.तले-भुने खाने से दूरी
बहुत ज्यादा तला भुना और फैट युक्त चीजें न खाएं। प्रोसेस्ड फूड्स और मैदे से बनी चीजों से जितना हो सके परहेज करें।
5.बाइल स्टिम्युलेटिंग डाइट
अपनी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करें जो बाइल का संतुलित कर सकें जैसे कि हल्दी, नींबू पानी और चुकंदर। दरअसल, इन फूड्स की मदद से पित्त का काम सही से होता है और एसिडिक पदार्थों का सर्कुलेशन भी सही से होता है। ये एसिडिक पदार्थ पाचन को बेहतर बनाते हैं और गट हेल्थ इंप्रूव करते हैं।
ये भी पढ़ें-सुबह खाली पेट नींबू का पानी पीना बेहतर या चिया वॉटर? न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
4 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
5 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
6 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
9 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
9 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
13 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines