शुगर और कोलेस्ट्रॉल सब होगा मैनेज, 21 दिनों तक रोजाना खाएं मोरिंगा पाउडर, जानें खाने का सही समय क्या?

Moringa Powder Benefits: हेल्दी रहने के लिए हमारी इम्यूनिटी मजबूत होना जरूरी है। मोरिंगा के पत्ते यानी सहजन के पत्ते खाने चाहिए। आपने सहजन की फलियों के फायदे तो सुने होंगे, मगर कभी इसके पत्तों के फायदों के बारे में जाना है? अगर नहीं तो आज जान लीजिए।

Source-freepik

Moringa Powder Benefits: अच्छी डाइट का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इम्यूनिटी हमें बीमारियों से बचाती है। आपने अक्सर देखा होगा जिनकी इम्यूनिटी वीक होती है, उन्हें आए दिन बीमारियां होती रहती है जैसे कि सर्दी-जुकाम। ऐसे में हमें हमारी डाइट का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। मोरिंगा के पत्ते, एक ऐसा ही गुणकारी फूड है, जिन्हें खाने से आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता तेज होती है। जी हां, अगर हम रोजाना 21 दिनों तक मोरिंगा के पत्तों को इस तरह से खा लें तो लाइफस्टाइल से जुड़ी कई समस्याओं से हमें राहत मिलेगी।

विज्ञापन

मोरिंगा के पत्तों में मौजूद गुण

मोरिंगा के पत्ते विटामिन-ए, मिनरल्स और प्रोटीन का सोर्स होता है। ये हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटाते हैं और HDL के स्तर को बढ़ाते हैं। मोरिंगा के पत्ते पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन से भी भरपूर होते हैं, इसलिए महिलाओं के लिए भी यह पत्ते फायदेमंद होते हैं।

विज्ञापन

मोरिंगा खाने के फायदे

इम्यूनिटी- मोरिंगा के पत्ते विटामिन-सी और ए से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। आंखों के लिए ये पत्ते लाभकारी होते हैं।

विज्ञापन

हड्डियों को मजबूती दें- मोरिगां के पत्ते कैल्शियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स के सोर्स होते हैं। मोरिंगा का सेवन करने से अर्थराइटिस की बीमारी में राहत मिलती है और बदन दर्द की समस्या कम होती है।

डायबिटीज- शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी मोरिंगा के पत्ते मददगार साबित होते हैं। इसे खाने से हाई ब्लड शुगर का स्तर कम होता है और टाइप-1 से टाइप-2 की समस्या कम होती है।

विज्ञापन
मोरिंगा खाने के फायदे
मोरिंगा खाने के फायदे

मेनोपॉज- महिलाओं के साथ मेनोपॉज के बाद हार्मोनल दिक्कतें होती है। इसे खाने से मेनोपॉज में होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है जैसे कि मूड स्विंग्स और अन्य समस्याएं।

एनीमिया- शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो लोगों को एनीमिया हो सकता है। ऐसे में मोरिंगा के पत्तों का सेवन करने से लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन

कैसे खाएं मोरिंगा?

आप मोरिंगा को रोजाना खाली पेट ले सकते हैं। इसके लिए आपको मोरिंगा के पत्तों का पाउडर पानी में भिगोकर रखना है। अगले दिन सुबह खाली पेट इस पानी पी लीजिए। आप चाहे तो इसकी पत्तियों को ताजा भी खा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ