Bar-Bar Gala Saaf Karna: कई लोगों को बार-बार गला साफ करने की आदत होती है. अक्सर इसे एक सामान्य व्यवहार या मामूली परेशानी समझ कर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन यदि यह समस्या लगातार बनी रहे तो इसके पीछे कुछ चिकित्सीय कारण भी हो सकते हैं. बार-बार गला साफ करना शरीर का एक स्वाभाविक प्रयास होता है, जिसके माध्यम से गले में जमा बलगम, जलन या किसी अन्य असुविधा को दूर करने की कोशिश की जाती है. इसको लेकर डॉक्टर राजेश भारद्वाज ( जो मेडफर्स्ट ईएनटी सेंटर के संस्थापक और प्रमुख ईएनटी सर्जन हैं) का कहना है कि गले की बीमारी को मौसम के हिसाब से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.
गला साफ करने की इच्छा क्यों होती है?
इस समस्या का एक सामान्य कारण पोस्ट-नेजल ड्रिप है. इसमें नाक या साइनस से निकलने वाला म्यूकस गले के पिछले हिस्से में जमा होने लगता है, जिससे बार-बार गला साफ करने की इच्छा होती है. एलर्जी, साइनस संक्रमण और मौसम में बदलाव जैसी स्थितियां इस समस्या को बढ़ा सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- हर समय क्यों आती है नींद? जानिए शरीर किन दिक्कतों का दे रहा है संकेत
रिफ्लक्स डिजीज बीमारी होने का संकेत
गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज या एसिड रिफ्लक्स भी बार-बार गला साफ करने का एक कारण हो सकता है. जब पेट का एसिड भोजन नली के रास्ते ऊपर गले तक पहुंचता है तो गले में जलन, खराश और कुछ अटका हुआ महसूस हो सकता है. कई बार मरीजों को सीने में जलन नहीं होती, लेकिन गला साफ करने की आदत लगातार बनी रहती है.
ऐसा होने के क्या कारण हैं?
कुछ मामलों में गले की एलर्जी, धूल-धुआं, प्रदूषण, धूम्रपान या आवाज का इस्तेमाल भी गले में जलन पैदा कर सकता है. इसके अलावा लंबे समय तक खांसी, वायरल संक्रमण या वोकल कॉर्ड्स की समस्याएं भी इस लक्षण के पीछे जिम्मेदार हो सकती हैं.
क्या लक्षण आते हैं नजर?
अगर बार-बार गला साफ करने के साथ आवाज बैठना, निगलने में कठिनाई, लगातार खांसी, गले में दर्द, वजन कम होना या खून आना जैसे लक्षण दिखाई दें तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए. कुछ परिस्थितियों में यह स्वर तंत्र की बीमारी, थायराइड संबंधी समस्या या गले के कैंसर जैसे गंभीर रोगों का संकेत भी हो सकता है.
जलन और सूजन आना
लगातार गला साफ करने की आदत स्वयं गले को नुकसान पहुंचा सकती है. बार-बार ऐसा करने से स्वर तंत्र पर दबाव पड़ता है, जिससे जलन और सूजन बढ़ सकती है और समस्या और अधिक गंभीर हो सकती है. इसलिए केवल लक्षण को दबाने के बजाय उसके कारण की पहचान करना जरूरी है.
डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?
अगर यह समस्या दो से तीन सप्ताह से अधिक समय तक बनी रहती है या इसके साथ अन्य असामान्य लक्षण भी मौजूद हैं तो कान, नाक और गला विशेषज्ञ से बात करनी चाहिए. समय पर टेस्ट कराने से बीमारी को ठीक किया जा सकता है. ‘
इसे भी पढ़ें- दही में पानी मिलाकर पीने से क्या होता है? जानिए शरीर को मिलने वाले 5 बड़े फायदे
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
5 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
7 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
8 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
10 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
11 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
14 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
14 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines