हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एनालॉग पनीर पर FSSAI ने दिया बड़ा अपडेट, अब इस प्रोडक्ट को नहीं कहा जाएगा Paneer

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एनालॉग पनीर की पैकेजिंग में एक नए बदलाव का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नए बदलाव से ग्राहकों को फायदा मिलेगा और वे एनालॉग पनीर को पनीर समझकर नहीं खरीदेंगे.

विज्ञापन
अब एनालॉग पनीर के लेबल में होगा यह बड़ा बदलाव. AI Generated Image

Analogue Paneer Vs Real Paneer: भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नकली पनीर की खरीद से जुड़ा एक बड़ा अपडेट जारी किया है. FSSAI ने अपनी अधिसूचना में बताया है कि अब फूड कंपनियां या कारोबारी एनालॉग पनीर को पनीर नहीं कह सकेंगे यानी डेयरी संदर्भ में एनालॉग श्रेणी में पहले से लाइंसेस प्राप्त या पंजीकृत उत्पादों को अब पनीर शब्द का उपयोग बंद करना होगा. अब लेबल पर एनालॉग लिखा होगा लेकिन पनीर नहीं लिखा जाएगा. FSSAI का कहना है कि एनालॉग पनीर को पनीर नहीं लिखा जाएगा जिससे कृत्रिम उत्पादों की प्रकृति और संरचना के बारे में उपभोक्ताओं को गलत जानकारी नहीं मिलेगी और वे असली और नकली पनीर में फर्क समझ पाएंगे.

यह भी पढ़ें – ब्लड प्रेशर कम होने पर दिख सकते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करेंगे ये काम तो Hypotension से मिल सकती है राहत

एनालॉग पनीर क्या होता है

एनालॉग पनीर को पनीर कहकर ही बेचा जाता है जबकि यह सिर्फ असली पनीर की तरह दिखता है असली पनीर होता नहीं है. एनालॉग पनीर को तैयार करने के लिए मिल्क फैट और दूध के ठोस पदार्थों की जगह पर वेजीटेबल ऑयल, स्टार्च और केमिकल इमल्सिफायर्स का इस्तेमाल होता है. ऑयल में पाल्म ऑयल जैसे वनस्पति तेलों का इस्तेमाल होता है. एनालॉग पनीर में इमल्सिफायर, स्टेबलाइजर और आर्टिफिशिल फ्लेवर डालकर असली पनीर जैसी शेप दी जाती है.

विज्ञापन

असली पनीर और एनालॉग पनीर में अंतर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार असली पनीर में 256 कैलोरी, 18.3 ग्राम प्रोटीन, 20.8 ग्राम टोटल फैट, 1.2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स, 480 एमजी कैल्शियम, 290 एमजी फॉस्फोरस, 0.2 एमजी आयरन, 22 एमजी सोडियम और 0.8 एमजी जिंक होता है.

विज्ञापन

एनालॉद पनीर को बनाने में जिस प्रोडक्ट का इस्तेमाल हुआ है और कितना इस्तेमाल हुआ है इसपर पनीर के पोषक तत्वों की मात्रा निर्भर करती है. इस पनीर को बनाने के लिए तेल, फैट्स, मिल्क पाउडर या मिल्क सॉलिड, स्टार्च और इमल्सिफायर जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल होता है. ऐसे में इस एनालॉग पनीर से 250 से 320 के करीब कैलोरी, 6 से 15 ग्राम के बीच प्रोटीन, 18 से 25 ग्राम के बीच फैट, 5 से 15 ग्राम तक कार्बोहाइड्रेट और 100 से 400 ग्राम तक कैल्शियम मिलता है.

देखकर कैसे पहचानें एनालॉग पनीर

विज्ञापन

एनालॉग पनीर का लेबल चेक करके देखा जा सकता है कि इसमें वनस्पति तेल या स्टार्च वगैरह इंग्रीडिएंट लिस्ट में हैं या नहीं.
इस पनीर को उंगलियों के बीच दबाने पर यह जल्दी से टूटता नहीं है जबकि असली पनीर तुरंत क्रंब होने लगता है.
इस पनीर पर आयोडीन डालकर चेक किया जा सकता है. अगर इसमें स्टार्च होगा तो फेक पनीर अपना रंग चेंज कर सकता है.

यह भी पढ़ें – क्या रात में सोने से 1-2 घंटे पहले गर्म पानी से नहाने पर अच्छी नींद आती है? जानिए क्या कहती है स्टडी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola