Worst Foods For Diabetes: डायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है जो पूरी तरह से कभी ठीक नहीं होती है लेकिन व्यक्ति वक्त के साथ ही डायबिटीज को मैनेज करना सीख जाता है. डायबिटीज में लाइफस्टाइल की आदतों में सुधार करके और खानपान का ध्यान रखकर ब्लड शुगर लेवल्स (Blood Sugar Levels) को सामान्य रखने की कोशिश की जाती है. लेकिन, ऐसे भी कुछ फूड्स हैं जिन्हें खा लिया जाए तो ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है यानी ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ जाता है. ऐसे में यहां जानिए डायबिटीज के मरीजों को किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए या अपनी डाइट से निकाल देना चाहिए.
यह भी पढ़ें- किस विटामिन की कमी से खुजली होती है?
डायबिटीज के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए | Foods Diabetes Patients Should Avoid
रिफाइंड फ्लार
डायबिटीज के मरीजों को रिफाइंड फ्लार से बनी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए. ब्रेड, बेकरी आइटम्स और पास्ता ऐसी चीजें हैं जिन्हें खाने पर ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकते हैं.
ड्राइड फ्रूट्स
ऐसे कई फल हैं जिन्हें सुखाकर खाया जाता है. इन्हें ही ड्राइड फ्रूट्स (Dried Fruits) कहा जाता है. ये ड्राइड फ्रूट्स खाने में स्वादिष्ट होते हैं और इनसे शरीर को अच्छे पोषक तत्व भी मिलते हैं. लेकिन, इनमें नेचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा होती है और इसीलिए इन्हें खाने पर अचानक से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है.
फलों का जूस
डायबिटीज के मरीज हर किसी फल को बेझिझक नहीं खा सकते हैं क्योंकि कुछ फलों में नेचुरल शुगर बहुत ज्यादा होती है. वहीं, फलों का जूस (Fruit Juice) पीने से डायबिटीज के मरीजों को खासा मना किया जाता है क्योंकि फ्रूट जूस में फाइबर की मात्रा ना के बराबर होती है और ये हाई शुगर कंटेंट होने के चलते ब्लड शुगर स्पाइक (Blood Sugar Spike) का कारण बनते हैं.
चिप्स और कुकीज
प्रोसेस्ड फूड्स डायबिटीज के मरीजों की परेशानी बढ़ा सकते हैं. पैकेज्ड चिप्स और कुकीज ऐसी चीजें हैं जिन्हें अगर डायबिटीज के मरीज खाएंगे तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाएगा और तबीयत बिगड़ने लगेगी.
कॉर्न से करना चाहिए परहेज
कॉर्न या मक्का कार्ब्स में गिना जाता है और इसीलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे खाने से मना किया जाता है. इसके अलावा, आलू और लेटस वगैरह भी कम खाने के लिए कहे जाते हैं.
किन कारणों से बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल
- खानपान अगर अच्छा ना हो और डाइट में कार्बोहाइड्रेट्स, शुगरी फूड्स और ड्रिंक्स ज्यादा हो तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है.
- स्ट्रेस लेने से भी डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है.
- फिजीकल एक्टिविटी की कमी से भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है.
- डायबिटीज के मरीजों को अगर किसी तरह का इंफेक्शन हो जाता है तो इससे ब्लड शुगर लेवल्स फ्लक्चुएट होने लगते हैं.
- नींद की कमी या खराब स्लीपिंग पैटर्न से शुगर लेवल बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें – पुरुषों में एचआईवी के लक्षण क्या हैं? जानिए HIV से शरीर पर कैसे संकेत नजर आते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
10 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
13 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
14 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
15 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
15 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
16 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
18 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines