किस विटामिन की कमी से खुजली होती है?

Which Vitamin Deficiency Causes Itching: क्या आप जानते हैं ऐसे भी कुछ विटामिन हैं जिनकी शरीर में कमी होने पर खुजली की दिक्कत होने लगती है. ऐसे में यहां जानिए किस विटामिन की कमी खुजली की वजह बनती है.

Kis Vitamin ki kami se khujli hoti hai
1 / 7
Kis Vitamin ki kami se khujli hoti hai

Kis Vitamin Ki kami Se Khujli Hoti Hai: स्किन की दिक्कतों में खुजली होने लगती है. आमतौर पर किसी तरह का इंफेक्शन होने पर, त्वचा की सही तरह से सफाई ना करने पर, गंदे कपड़े पहनने से या फिर पसीने के कारण खुजली हो सकती है. लेकिन, क्या आप जानते हैं शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी खुजली हो सकती है. यहां जानिए वो कौन से विटामिन हैं जिनकी कमी (Vitamin Deficiency) से शरीर पर खुजली होने लगती हैं.

विज्ञापन

विटामिन ए की कमी से खुजली

विटामिन ए की कमी से खुजली 2 / 7

शरीर में विटामिन ए की कमी हो जाने पर खुजली हो सकती है. स्किन के लिए सबसे फायदेमंद विटामिन में से एक है विटामिन ए. ऐसे में विटामिन ए की कमी होने पर स्किन ड्राई होने लगती है और खुजली हो जाती है.

विज्ञापन

विटामिन डी की कमी से खुजली

विटामिन डी की कमी से खुजली 3 / 7

त्वचा पर खुजली होने की वजह शरीर में विटामिन डी की कमी भी हो सकती है. विटामिन डी की कमी से त्वचा रूखी हो जाती है, खुजलाने लगती है और इससे सोराइसिस या एक्जेमा की दिक्कत भी बढ़ सकती है.

विटामिन बी12 की कमी से खुजली

विटामिन बी12 की कमी से खुजली 4 / 7

विटामिन बी12 शरीर के लिए सबसे जरूरी विटामिन में गिना जाता है. ऐसे में विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) से स्किन खुजलाने लगती है, स्किन पर पैचेस नजर आते हैं, स्किन लाल हो सकती है या स्किन पर इरिटेशन होने लगती है.

विज्ञापन

विटामिन बी6 की कमी से खुजली

विटामिन बी6 की कमी से खुजली 5 / 7

शरीर में विटामिन बी6 की कमी हो जाए तो इससे डर्मेटाइटिस हो सकता है. इससे स्किन लाल पड़ने लगती है, स्किन पर लाल चकत्ते दिखते हैं और खुजली होती है. विटामिन बी6 की कमी से सिर की स्कैल्प पर भी खुजली हो सकती है.

विटामिन बी3 की कमी से खुजली

विटामिन बी3 की कमी से खुजली 6 / 7

विटामिन बी3 को नियासिन भी कहते हैं. इस विटामिन की कमी के कारण स्किन डार्क होने लगती है और खुजलाने लगती है. त्वचा के कटने और फटने की वजह भी इस विटामिन की कमी हो सकती है.

विज्ञापन

खुजली होने पर क्या करें

खुजली होने पर क्या करें 7 / 7

किसी विटामिन के कारण खुजली हो रही है तो विटामिन का टेस्ट कराकर कमी को पूरा किया जा सकता है. इसके अलावा, बर्फ की सिकाई करने से, त्वचा को मॉइस्चराइज करने से और ओटमील के पानी से नहाने से खुजली से छुटकारा पाया जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन