पुरुषों में एचआईवी के लक्षण क्या हैं? जानिए HIV से शरीर पर कैसे संकेत नजर आते हैं

HIV AIDS Ke Lakshan: पुरुषों में HIV के एक नहीं बल्कि कई लक्षण नजर आ सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए HIV की चपेट में आने पर शरीर कौन-कौन से संकेत देने लगता है.

HIV ke lakshan
1 / 7
HIV ke lakshan

HIV Symptoms In Men: एचआईवी यानी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस क्रोनिक बीमारी का कारण बनता है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और अलग-अलग बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. HIV CD4 और T-cells पर अटैक करता है जोकि शरीर का प्राकृतिक नेचुरल डिफेंस सिस्टम होती हैं. इसीलिए HIV से संक्रमित होने पर व्यक्ति का शरीर इंफेक्शंस से लड़ने में असमर्थ हो जाता है. एचआईवी के एडवांस होने पर व्यक्ति को AIDS हो जाता है. यहां जानिए HIV वायरस के संक्रमण के बाद शरीर में कौन से शुरुआती लक्षण नजर आते हैं जिनसे जल्द से जल्द एचआईवी की पहचान की जा सकती है और इलाज शुरू कराया जा सकता है.

विज्ञापन

फ्लू हो जाता है

फ्लू हो जाता है 2 / 7

HIV संक्रमण होने पर बुखार आने लगता है. इसमें फ्लू की तरह के ही लक्षण दिखते हैं और बुखार के साथ गले में दर्द और सर्दी की दिक्कत हो सकती है.

विज्ञापन

इन हिस्सों पर दिखती है सूजन

इन हिस्सों पर दिखती है सूजन 3 / 7

एचआईवी की चपेट में आने पर और एड्स की शुरुआत में लिम्फ नोड्स में सूजन हो सकती है. यह सूजन ज्यादातर गर्दन, अंडरआर्म्स और जननांगों में नजर आती है.

जननांगों पर दाने

जननांगों पर दाने 4 / 7

पुरुष एचआईवी की चपेट में आते हैं तो उनके जननांगों के पास दाने या फुंसियां निकल सकते हैं. इन दानों में दर्द भी होता है.

विज्ञापन

हो जाते हैं रैशेज

हो जाते हैं रैशेज 5 / 7

त्वचा पर भी HIV संक्रमण के लक्षण दिखने लगते हैं. इसमें स्किन पर रैशेज हो जाते हैं और त्वचा उभरी हुई लाल नजर आती है. यह रैशेज आम रैशेज से अलग होते हैं और इनमें खुजली हो भी सकती है और नहीं भी होती है.

प्रोस्टेट का सूजन जाना

प्रोस्टेट का सूजन जाना 6 / 7

एचआईवी संक्रमण के कारण पुरुषों को प्रोस्टेट ग्रंथि के सूजने की दिक्कत होती है. इस कारण पेशाब करने पर या इजेक्यूलेशन के दौरान दर्द होने लगता है. HIV एडवांस हो जाए तो इससे टेस्टेरोन में कमी आने लगती है और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन भी हो सकता है.

विज्ञापन

मुंह में दिखते हैं लक्षण

मुंह में दिखते हैं लक्षण 7 / 7

HIV के लक्षण मुंह में भी नजर आते हैं. इस संक्रमण में जीभ या गाल के अंदरूनी हिस्से पर सफेद परत जमने लगती है जिसे ओरल थ्रश कहते हैं. अगर कई हफ्तों तक यह समस्या बनी हुई है तो डॉक्टर को दिखाने में देरी नहीं करनी चाहिए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन