Wrong Chai Combinations: भारत में ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है. कुछ लोगों को सुबह की चाय पसंद होती है तो कुछ शाम की चाय के बिना खुद को फ्रेश महसूस नहीं करते है. ऐसे में कई बार लोग चाय के साथ ऐसी चीजें खा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना नुकसानादायक हो सकता है. आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि कुछ चीजों के साथ मिलकर चाय जहर बन जाती है. ऐसे में अगर आपको दिन में कई बार चाय पीना पसंद है और इसके साथ-साथ कुछ खाते हैं तो थोड़ा सोचने की जरूरत है. चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन कुछ फूड्स के साथ मिलकर शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- घर में चेक करते हैं बीपी तो डॉक्टर से जान लीजिए सही तरीका, गलत तरह से झूठी BP रीडिंग आएगी नजर
चाय के साथ आयरन से भरपूर चीजें न खाएं
चाय में मौजूद टैनिन शरीर में आयरन के अवशोषण को कम कर सकता है. इसलिए चाय के साथ या तुरंत बाद इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए जैसे- पालक, चुकंदर, अनार या दालें आदि. ये चीजें आयरन की कमी वाले लोगों को बिल्कुल नहीं खानी चाहिए.
बेसन या ज्यादा तली-भुनी चीजें
चाय के साथ हम सबसे ज्यादा तली हुई चीजें खाना पसंद करते हैं, लेकिन समोसे, पकौड़े और नमकीन जैसी चीजें चाय के साथ खाने पर पाचन खराब कर देती हैं.
ठंडी चीजों के साथ चाय
गर्म चाय के साथ आइसक्रीम या ठंडी ड्रिंक लेना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता. इससे गले में परेशानियां हो सकती हैं और पाचन प्रभावित हो सकता है.
हल्दी वाली चीजें
हल्दी और चाय का कॉम्बिनेशन कुछ लोगों में पाचन संबंधी दिक्कत पैदा कर सकता है. कई एक्सपर्ट का कहना है कि खाली पेट अगर चाय के साथ हेल्दी चीजें खाई जाएं तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है.
नींबू वाली चीजें
चाय के साथ नींबू का सेवन कई लोगों को पसंद होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह एसिडिटी और पेट में जलन बढ़ा सकता है. खासतौर पर खाली पेट ऐसा करने से बचना चाहिए.
चाय के साथ क्या खाएं?
आप चाय के साथ मखाना, भुना चना, ड्राई फ्रूट्स या मल्टीग्रेन बिस्किट जैसी चीजें खा सकते हैं. आप पोहा या उपमा जैसी चीजें खा सकते हैं और कुछ देर तक खाना बेस्ट नहीं माना जाता है.
इसे भी पढ़ें- पोस्टमार्टम में कैसे पता चलती है मौत की असल वजह? मजबूत जिगर वाले ही कर सकते हैं ये काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
काला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
33 mins agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 hr agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
3 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
5 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
20 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
21 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
22 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines