---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Foods For Eye Sight: आंखों की रोशनी बढ़ाएंगे ये 7 फूड, क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

Foods For Eye Sight: आंखों की कमजोर रोशनी को तेज करने के लिए रोजाना खाएं ये 7 सेहतमंद चीजें। इन्हें खाने से आपकी सेहत को कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि अन्य फायदे भी मिलेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

Foods For Eye Sight: आंखें हमारे शरीर का अहम अंग हैं। इसे नाजुक अंग में भी गिना जाता है। आंखों की छोटी से छोटी समस्या कब गंभीर हो जाती है, इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। हालांकि, आंखों का ख्याल रखने के लिए आपको किसी मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। आप घर में ही प्राकृतिक तरीकों से अपनी आंखों की रोशनी को तेज कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट भी मानते हैं कि स्वस्थ संतुलित आहार का सेवन करने से आई साइट इंप्रूव हो सकती है। हम आपको खाने-पीने की ऐसी 7 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनके रोजाना सेवन से आंखों को फायदा ही फायदा होगा।

इन 7 चीजों को खाने से आंखों को मिलेगा फायदा

1. खट्टे फल- खट्टे सिट्रस फ्रूट्स में विटामिन-सी होता है। इस तत्व से आंखों को होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है। बढ़ती उम्र के साथ मोतियाबिंद का खतरा भी बढ़ जाता है। संतरे, नींबू जैसे फलों का सेवन करने से इस बीमारी से भी बचा जा सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

2. सैलमन मछली- इस मछली में कई फायदेमंद गुण छिपे हुए हैं। सैलमन एक समुद्री मछली है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो रेटिना और ड्राई आई की प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाते हैं। इसके अलावा, इस मछली को खाने से विटामिन बी-12, आयरन की कमी भी पूरी होती है।

---खबर नीचे जारी है---

3. गाजर- इस सब्जी में आंखों को सेहतमंद रखने वाले गुण मौजूद होते हैं। गाजर को आंखों के एक्सपर्ट ने भी फायदेमंद माना है। इसमें बीटा-कैरोटीन नामक तत्व होता है, जो आंखों के लिए जरूरी होता है। इस पोषक तत्व की मदद से आंखों की रोशनी तेज होती है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

---खबर नीचे जारी है---

4. पत्तेदार सब्जियां- ग्रीन लीफी वेजिटेबल्स जैसे केल, पालक और अन्य हरी सब्जियों में ल्यूटीन नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसकी मदद से आपकी आंखें हानिकारक रोशनियों से खुद को बचा सकती हैं। इन सब्जियों में विटामिन-ए भी होता है, जो आपके रेटिना की सुरक्षा करता है।

5. बादाम- इस नट में विटामिन-ई और ओमेगा-3 होता है। ये दोनों पोषक तत्व आपकी आंखों के लिए जरूरी हैं। रोजाना बादाम खाने से उम्र के साथ आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव कम होते हैं। बादाम खाने से मोतियाबिंद की समस्या भी कम होती है।

---खबर नीचे जारी है---

6. शिमला मिर्च- खाने में लाल, पीली और हरी शिमला मिर्च खाने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। शिमला मिर्चों में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है। आंखों की नसों को भी ये शिमला मिर्च फायदा पहुंचाती हैं।

7. अलसी के बीज- यह बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं। अलसी खाने से ड्राई आईस की समस्या दूर होती है। इन बीजों के सेवन से आंखों की सूजन भी कम होती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान! 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 21, 2024 11:42 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola