---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

रेस्टोरेंट के फूड से कोमा में पहुंची 2 साल की बच्ची, आखिर क्यों और कैसे बिगड़ी तबीयत?

Food Poisoning: पाचन से जुड़ी बीमारी फूड पॉइजनिंग एक गंभीर स्थिति है। इसमें इंसान को दस्त, उल्टी के साथ बुखार होता है। मिस्त्र में एक 2 साल की बच्ची को रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग हुई, जिसके बाद वह कोमा में चली गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में और उसके साथ ऐसा क्यों हुआ।

---विज्ञापन---

Food Poisoning: मौसम बदलते ही तरह-तरह की बीमारियां इंसान को हो सकती हैं, इसका कारण कमजोर इम्यूनिटी होता है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि इम्यूनिटी से ही आप बीमार हों, क्योंकि कई बार बाहर का हानिकारक भोजन भी आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ है मिस्त्र की इस लड़की के साथ। दरअसल, दो वर्ष की क्लो क्रुक एक फैमिली ट्रिप के दौरान गंभीर रूप से बीमार हो गई। उसे रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग हुई थी। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भी उसकी स्थिति इतनी खतरनाक हो गई कि वह कोमा में चली गई। कुछ दिनों बाद क्लो की मौत भी हो गई। इस दौरान उसे कई गंभीर समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि क्लो एक दुर्लभ हेल्थ कंडीशन से जूझ रही थी, जिस कारण उसकी मौत हुई। आइए जानते हैं, इस बारे में।

ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी

---विज्ञापन---

क्या हुआ था क्लो को?

डॉक्टरों के अनुसार क्लो हेमोलाइटिक यूरेमिक सिंड्रोम (HUS) से पीड़ित थी, जो खून से संबंधित एक गंभीर बीमारी है। द सन में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, क्लो को वापस ब्रिटेन ले जाया गया, जहां की वह थी और चार दिन के लिए कोमा में रखा गया, क्योंकि उसके वह एक गंभीर स्थिति में थी। उसके लक्षण लगातार बिगड़ रहे थे। क्लो को निमोनिया के साथ-साथ गले के आस-पास क्लॉटिंग भी हो गई थी। यह सभी हेमोलाइटिक यूरेमिक सिंड्रोम के कारण होता है।

फोटो क्रेडिट- freepik

क्या है यह बीमारी?

हेमोलाइटिक यूरेमिक सिंड्रोम, जो कॉमनली HUS नाम से जानी जाती है। इस बीमारी में शरीर में ऐसी स्थिति पैदा होती है, जिसमें छोटे ब्लड वेसल्स क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और उनमें सूजन आ जाती है। इससे रक्त वाहिकाओं के अंदर और पूरे शरीर में खून के थक्के बनने लगते हैं। यह किसी इंसान के प्रमुख अंगों जैसे किडनी तक तुरंत फैल सकता है – जिसके परिणामस्वरूप किडनी डैमेज हो जाती है। रिपोर्ट की मानें तो, यह बीमारी छोटे बच्चों को ज्यादा होती है। इस बीमारी को काफी गंभीर और जानलेवा भी माना गया है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि समय रहते इसका उपचार किया जाए, तो जोखिम को कम किया जा सकता है। क्लो भी इस बीमारी की शिकार थी।

---विज्ञापन---

कैसे होते हैं इस बीमारी के शुरुआती संकेत?

  • दस्त लगना।
  • पेट में दर्द, ऐंठन या सूजन होना।
  • बुखार आना।
  • अत्यधिक थकान महसूस करना।
  • जल्दी से चोटग्रस्त हो जाना।
  • लगातार उल्टी आना।
  • त्वचा का रंग खराब होना।
  • ब्लीडिंग होना।

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है? लक्षण और उपचार की शुरुआत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 11, 2024 10:31 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola