Flu Brain क्या है? जानें दिमाग के लिए कितना खतरनाक और इससे जुड़ी बीमारियां

Flu Brain Causes And Side Effects: इंफ्लूएंजा यानी ऐसे रोग जिसमें सर्दी-जुकाम की समस्याएं होती हैं। यह ऐसी प्रॉब्लम है जिससे दुनिया के लाखों लोग परेशान रहते हैं, लेकिन इसके गंभीर लक्षणों को नजरअंदाज करना गलत है क्योंकि यह दिमाग को आघात पहुंचाता है और बीमारियों का कारण भी बन सकता है।

Flu Brain Causes

Flu Brain Causes

Flu Brain Causes And Side Effects: फ्लू ब्रेन जिसे इन्फ्लूएंजा भी कहते हैं, एक ऐसी समस्या है जिससे इंसान को सर्दी-खांसी और बुखार के साथ जुकाम भी होता है। इन्हें फ्लू ब्रेन के लक्षण भी माना जाता है। इससे रेस्पिरेटरी हेल्थ भी प्रभावित होती है और निमोनिया भी हो सकता है। फ्लू से कॉग्निटिव डिजीज भी हो सकते हैं, जो कि न्यूरो प्रॉब्लम है और फ्लू ब्रेन से चलते होता हैं। फ्लू ब्रेन में मस्तिष्क की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होती है। आइए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट से इस बारे में सबकुछ।

विज्ञापन

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

डॉक्टर सार्थक चक्रवर्ती, जो कि एक एमबीबीएस डॉक्टर हैं, बताते हैं कि इन्फ्लूएंजा वायरस हमारे मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाता है। इससे एंडोथेलियल सेल्स, जो ब्रेन में खून का निर्माण करती हैं, को क्षति पहुंचती है। इससे कई बार मरीज कोमा में जा सकता है, दौरे पड़ने की समस्या से जूझ सकता है या फिर मृत्यु भी हो सकती है।

विज्ञापन

क्या है इन्फ्लूएंजा?

यह एक स्थिति है जो सर्दी-खांसी के वायरस, जैसे इन्फ्लूएंजा से संक्रमित होने के बाद पैदा हो सकती है। इसमें व्यक्ति को मेंटल हेल्थ पर प्रेशर पड़ता है, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है, और फोकस की कमी होती है। यह स्थिति अक्सर उन लोगों में पाई जाती है जो फ्लू से ग्रस्त होते हैं और इसकी गंभीरता व्यक्ति की इम्यूनिटी और बीमारी के प्रकार पर निर्भर करती है।

विज्ञापन

Flu Brain के संकेत

  • ध्यान की कमी।
  • याददाश्त कमजोर।
  • मानसिक थकावट होना।
  • कम शारीरिक ऊर्जा।
  • भ्रम और घबराहट महसूस करना।

Flu Brain कितना खतरनाक है?

हालांकि, फ्लू ब्रेन अस्थायी स्थिति होती है और फ्लू के संक्रमण के ठीक होने के साथ कम हो सकता है, लेकिन इसका प्रभाव कुछ दिनों से लेकर हफ्तों तक बना रह सकता है। फ्लू ब्रेन का असर व्यक्ति की दैनिक गतिविधियों पर भी असर पड़ता है।

विज्ञापन

Flu Brain से जुड़ी बीमारियां

  • अस्थमा, सीओपीडी और फेफड़ों की बीमारियां।
  • स्ट्रोक और लिवर की समस्याएं।
  • हार्ट हेल्थ और ब्लड वेसल्स की समस्या।
  • डायबिटीज।
  • वीक इम्यूनिटी।
  • ओबेसिटी।

ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ