Five Reasons of Body Laziness: कहा जाता है कि “आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा सत्रों होता है।” इसलिए जरूरी है कि आलस को खुद से दूर ही रखा जाए और हम सेहतमंद रहें। कई लोग आलस को खुद से दूर करने के लिए तमाम चीजें अपनाते भी हैं और कुछ इसमें कामयाब भी हो जाते हैं। जबकि, कुछ लोगों के लिए आलस से छुटकारा पाना मुश्किल ही नहीं नामुनकिन हो जाता है। वो अपनी तरफ से बहुत कोशिश करते हैं लेकिन उनका शरीर है कि साथ ही नहीं देता है। अगर आप भी उन आलसियों की गिनती में आते हैं जो बहुत कोशिश के बाद भी अपने आपको आलस से दूर नहीं रख पाते हैं तो शायद इसकी जिम्मेदारी आपके लाइफस्टाइल को ही उठानी होगी।
दरअसल, आपकी दिन की शुरुआत से लेकर रात तक के सफर में अपनाई गईं आदतें भी आलस की वजह होती हैं। आप क्या खा रहे हैं? आप दिनभर क्या करते हैं? कैसी नींद ले रहे हैं? आदि भी आपके शरीर को आलसी बनाने के पीछे की वजह हो सकता है। आइए आपको 5 ऐसी वजहों के बारे में बताते हैं जो आपको आलसी बनाने में अपनी खास भूमिका निभा रहे हैं।
दिनभर कितना रहते हैं एक्टिव?
आलसी होने की सबसे बड़ी वजह हमारा एक्टिव न होना भी है। आजकल लोग अपनी जिंदगी में इतने ज्यादा व्यस्त रहने लगे हैं कि उनके पास अपने लिए आधे घंटे तक का समय नहीं है। एक्सरसाइज छोड़िए, उनके पास थोड़ी देर वॉक करने तक का समय नहीं होता है। हालांकि, इस तरह की आदत आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। दिन में अपने लिए थोड़ा समय निकालें और सुबह उठने के बाद मॉर्निंग वॉक और रात के खाने के बाद वॉक जरूर करें।
नींद भी है बेहद जरूरी
डॉक्टर्स की ओर से भी हमेशा से पर्याप्त नींद लेने के लिए कहा जाता है। किसी भी व्यक्ति के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। इसके लिए सही समय पर सोना जरूरी है। अपने बिजी शैड्यूल से समय निकालकर 7 से 9 घंटे की नींद तो जरूर लें। लगातार कुछ दिनों तक आप सही नींद लेने की कोशिश करते हैं।
ये भी पढ़ें- 7 आदतों को रुटीन बनाएं, मानसिक रूप से मजबूत बनें
मानसिक स्वास्थ्य का भी रखें ख्याल
अगर आप तनाव में रहते हैं या छोटी-छोटी बातों के बारे में भी हद से ज्यादा सोचते हैं या फिर डिप्रेशन और एंजाइटी से परेशान रहते हैं तो आप में एनर्जी और मोटिवेशन की हमेशा कमी रहेगी। इतना ही नहीं आपका मन किसी काम को करने का नहीं किया करेगा। आप खुद को आलसी समझने लगेंगे, लेकिन असल में डिप्रेशन और एंजाइटी होने के कारण आपको इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अगर आप अपना आलस दूर करना चाहते हैं तो रोजाना कुछ देर के लिए मैडिटेशन जरूर करें।
आलसी होने की ये भी हो सकती है वजह
एनीमिया, हाइपोथायरायडिज्म, क्रोनिक थकान सिंड्रोम समेत लंबे समय तक ऊर्जा की कमी होने के कारण भी आप आलसी हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि संबंधित समस्या का इलाज कराएं और उससे संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
शरीर में पोषण की कमी
हमारा खानपान भी आलस्या का सबसे बड़ा साथी होता है। आप क्या खा रहे हैं? किस तरह का भोजन अपना रहे हैं? शरीर को कितना पोषण मिल रहा है? आदि सभी आलसी होने की भी वजह माना गया है। इसलिए जरूरी है कि खाने में ज्यादा से ज्या फल-सब्जियां खाएं। इसके अलावा प्रोटीन युक्त चीजें, ज्यादा मात्रा में पानी जरूर पिएं।
ये भी पढ़ें- कबूतरों, गिलहरियों को दी जाएंगी गर्भ निरोधक गोलियां!
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
2 hrs agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
4 hrs agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
8 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
8 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
11 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
12 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines