देश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. एक तरफ जहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में H1N1 के 166 नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 2612 हो गई है, वहीं, दूसरी ओर यूपी में स्वाइन फ्लू की ताजा लहर से हुई पहली मौत ने हड़कंप मचा दिया. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस सीजन में स्वाइन फ्लू से पहली मौत दर्ज की गई है. इंदिरानगर की रहने वाली 50 वर्षीय महिला ने गुरुवार को बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. महिला को कुछ दिन पहले सर्दी-जुकाम, बुखार और सांस लेने में परेशानी हुई थी.
बलरामपुर अस्पताल में मरीज ने तोड़ा दम
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुरुआत में परिवार ने मृतक का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया था. जहां लक्षणों को देखते हुए डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू की जांच कराई थी. 24 अगस्त को निजी पैथोलॉजी की जांच में महिला के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की जानकारी सामने आई. इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज को किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी. परिवार 25 अगस्त को महिला को बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: 5 से 6 दिनों तक रहने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं H1N1 का लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा इन संकेतों पर रखें नजर
मौत के बाद अस्पताल में मचा हड़कंप
महिला की मौत के बाद परिवार ने डॉक्टरों को मोबाइल पर स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट दिखाई. रिपोर्ट सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए. मृतका के आसपास भर्ती मरीजों के नमूने लिए गए. इसके अलावा इलाज में शामिल 17 डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ मरीजों के सैंपल भी जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए हैं. महिला का इलाज करने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों को फिलहाल अलग रहने की सलाह दी गई है.
दिल्ली में 166 नए H1N1 मामले
दिल्ली में भी H1N1 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पिछले 24 घंटे में 166 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही राजधानी में स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2612 हो गई है. बुधवार को दिल्ली में H1N1 के 138 मामले सामने आए थे. वहीं, इन्फ्लुएंजा-ए के कुल मामलों की संख्या भी बढ़कर 3300 हो गई है, बुधवार को यह आंकड़ा 3177 था. बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने गुरुवार को इंदिरा गांधी अस्पताल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया. अस्पताल में स्वाइन फ्लू के लिए स्पेशल क्लिनिक बनाया गया है. यहां संदिग्ध मरीजों की शुरुआती जांच की जाएगी.
यह भी पढ़ें: BJP मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को हुआ स्वाइन फ्लू, जयपुर के SMS अस्पताल में हैं भर्ती, पॉजिटिव आई H1NI रिपोर्ट
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
8 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
11 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
13 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines