BJP मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को हुआ स्वाइन फ्लू, जयपुर के SMS अस्पताल में हैं भर्ती, पॉजिटिव आई H1NI रिपोर्ट

स्वाइन फ्लू दिल्ली से राजस्थान तक पहुंच गया है और प्रदेश के कृषि मंत्री इससे संक्रमित हो गए हैं. उन्हें तबियत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया था, जहां उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सीधे ICU वार्ड में भर्ती किया.

Kirodi Lal Meena | Swine Flu | H1N1 Virus

किरोड़ी लाल मीणा को तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. (Credit- X)

भारत में स्वाइन फ्लू (H1N1 वायरस) का संक्रमण फैलता जा रहा है. स्वाइन फ्लू के अबतक सबसे ज्यादा मरीज दिल्ली में मिले हैं, लेकिन अब स्वाइन फ्लू ने राजस्थान में भी पांव फैलाने शुरू कर दिए हैं. क्योंकि राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को स्वाइन फ्लू हो गया है. उनकी H1N1 वायरस टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालत बिगड़ने पर उन्हें जयपुर के SMS अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के डॉक्टर 74 वर्षीय मंत्री की निगरानी कर रहे हैं और उनका फुल बॉडी मेडिकल चेकअप किया गया है. हालांकि मंत्री मीणा की हालत स्थिर है, लेकिन डॉक्टरों ने 48 घंटे का टाइम दिया है.

विज्ञापन

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के कितने केस मिले?

बता दें कि देश में स्वाइन फ्लू और इन्फ्लूएंजा के केस बढ़ते जा रहे हैं. दिल्ली में वायरस ने तेजी से पांव फैलाए हैं. दिल्ली में अब तक इन्फ्लूएंजा के 3000 केस मिले हैं, जिनमें से 2308 केस स्वाइन फ्लू के हैं. स्वाइन फ्लू के बढ़ते केसों के मद्देनजर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने स्पेशल एडवाइजरी जारी की है. उन्होंने इमरजेंसी रिव्यू मीटिंग बुलाई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, दिल्ली नगर निगम, NDMC और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने मीटिंग के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी और बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर मुख्यमंत्री ने विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने क्या चेतावनी दी?

स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली में डॉक्टरों, स्टाफ और दवाइयों की कमी नहीं है. स्वाइन फ्लू के केस मिले हैं, लेकिन इमरजेंसी नहीं है, बल्कि हालात पूरी तरह से काबू में हैं. लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. शहर के हर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाए हुए हैं. मरीज अस्पताल आ रहे हैं और ठीक होकर घर भी लौट रहे हैं. अगर किसी अस्पताल में बेड नहीं मिलने की शिकायत मरीजों से मिली तो अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है.

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वाइन फ्लू के लक्षण बताए

स्वास्थ्य मंत्री पंकज ने बताया कि बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द और थकान स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं. किसी को अगर ऐसे लक्षण महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. राजस्थान के कृषि मंत्री को स्वाइन फ्लू होने के बाद मामला सामने आने के बाद अब लोगों में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता और बढ़ गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ