Eye Care In Diwali: दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और उत्साह का त्योहार होता है. इस दिन लोग दीये जलाते हैं और पटाखे फोड़ना पसंद करते हैं. लेकिन, कई बार पटाखे जलाते हुए किसी तरह की दुर्घटना भी हो सकती है. खासकर आंखों को पटाखों (Firecrackers) से परमानेंट नुकसान हो सकता है. पटाखों से आंखों में जलन, लालिमा और खुजली से लेकर आंख से पानी आने और दृष्टि चले जाने की नौबत भी आ सकती है. ऐसे में AIIMS, नई दिल्ली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से बताया है कि दिवाली के दौरान पटाखों से आंखों को किस तरह सुरक्षित रखा जा सकता है, किन गलतियों से बचना जरूरी है और आंखों पर अगर चोट लग जाती है तो क्या करना चाहिए.
यह भी पढ़ें – काला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए ग्लूकोमा की जांच किसे और कब करानी चाहिए
पटाखों से आंखों में कैसी चोट लग सकती है
पटाखे आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. लोगों को लगता है कि पटाखों का धुआं आंखों में सिर्फ जलन या कुछ देर की दिक्कत पैदा करता है, लेकिन पटाखों से आंखों को कई ज्यादा गंभीर नुकसान हो सकता है. पटाखों के कारण आंखों में कॉर्निया की चोट लग सकती है, बाहरी कण या कचरा आंखों के भीतर जा सकता है, आंखों में जलन के अलावा दृष्टि (Eyesight) खोने का खतरा भी रहता है.
चोट लग जाए तो – अगर पटाखे जलाते हुए आंखों में चोट लग जाती है तो आंखों को रगड़ें नहीं और किसी तरह का घरेलू उपचार ना करें.
इन गलतियों से बचना है जरूरी
- पटाखे जलाते हुए उनके ऊपर कभी ना झुकें. इसके अलावा ध्यान रखें कि आप अधजले पटाखों को पास से ना देखें.
- बच्चों को कभी भी अकेले पटाखे ना जलाने दें.
- आंखों में अगर चिंगारी या कचरा चला जाता है तो उन्हें बिल्कुल ना रगड़ें.
- आंखों में चोट लगने पर बिना डॉक्टरी सलाह के कोई दवा या ड्रॉप्स ना डालें.
आंखों का ख्याल रखने के लिए बरतें ये सावधानियां
- दिवाली पर पटाखे से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें. इसीलिए लंबी अगरबत्ती या फुलझड़ी जलाएं, छोटी फुलझड़ी से बचें.
- बच्चों की हमेशा निगरानी करें और उन्हें सुरक्षा वाले चश्मे यानी गॉगल्स पहनाएं.
- खुद को हर इमरजेंसी के लिए तैयार रखें. पास में रेत, पानी और अग्निशामक रखें.
- पटाखे जलाने के बाद हाथ और चेहरा अच्छी तरह धो लें.
- अगर आंख में चोट लग जाती है तो तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें.
यह भी पढ़ें – फेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, गिरते AQI में इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
18 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
23 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
23 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - AIIMS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines