---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Fibre के बढ़िया सोर्स हैं ये 7 फल, खाने से दूर होंगी कई बीमारियां, सुधरेगी सेहत

Fibre Fruits: हमें अपनी डेली डाइट में फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। फलों को फाइबर का सोर्स माना जाता है। फाइबर हमारी बॉडी के लिए एक जरूरी तत्व माना जाता है, इससे शरीर में एंटीऑक्सिडेंट्स की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं फाइबर के लिए हमें कौन-कौन से फलों का सेवन करना चाहिए।

---विज्ञापन---

Fibre Fruits: फाइबर एक ऐसा हेल्दी न्यूट्रिएंट होता है, जिससे हमारा शरीर सेहतमंद रहता है। फाइबर पाचन शक्ति को मजबूत करता है। फाइबर से शरीर को एंटीऑक्सिडेंट्स प्राप्त होते हैं, जिससे बॉडी की इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। इम्यूनिटी अच्छी रहती है, तो आप बीमारियों से दूर रहते हैं। फाइबर का सबसे बेहतरीन सोर्स फलों को माना जाता है। अगर हम अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर इन फलों को शामिल करेंगे, तो हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। आइए जानते हैं उन 7 फलों के बारे में।

Fibre से भरपूर हैं ये फल

1. अमरूद

---विज्ञापन---

अमरूद सबसे ज्यादा फायदेमंद माने जाने वाला फल है, जिसे प्रतिदिन खाने से शरीर को पर्याप्त फाइबर मिलता है। एक अमरूद में 5 ग्राम तक फाइबर होता है। यह फ्रूट विटामिन-सी का सोर्स भी माना जाता है। इसे खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसे आप स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं।

2. पपीता

---विज्ञापन---

पपीता भी फाइबर से भरपूर फ्रूट है। 1 कप पपीते खाने से शरीर को 2.5 ग्राम फाइबर मिलता है। इस फल के एंजाइम्स डाइजेशन को बढ़ाते हैं। आंतों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने के लिए पपीता खाया जा सकता है। आप इसे नाश्ते के साथ खा सकते हैं।

Fibre Fruits

photo credit-meta ai

---विज्ञापन---

3. केला

केले में पेक्टिन और रेसिस्टेंट नामक स्टार्च पाया जाता है, जो पाचन को सुधारने और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। यह शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है और दिल की सेहत को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। 1 मीडियम साइज के केले में 3 ग्राम तक फाइबर पाया जाता है। केला खाने से कैल्शियम भी मिलता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

4. सेब

---विज्ञापन---

सेब फाइबर का अच्छा सोर्स है, खासकर इसकी स्किन में सबसे ज्यादा फाइबर होता है। यह पेट को साफ करने में भी मदद करता है और हृदय रोगों से भी बचाता है। सेब में विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखते हैं। 1 मध्यम साइज के सेब में 4 ग्राम तक फाइबर होता है।

5. नाशपाती

---विज्ञापन---

नाशपाती में भी फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर मौजूद होते हैं, जो पेट की सेहत को सुधारने में मदद करते हैं। नाशपाती खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। इसमें भी 5 से 6 ग्राम फाइबर होता है।

6. संतरा

---विज्ञापन---

संतरे में विटामिन-सी और फाइबर का अच्छा कॉम्बिनेशन होता है। यह शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। संतरे के छिलके में भी फाइबर पाया जाता है, जो पाचन में मदद करता है। संतरे में 3 ग्राम फाइबर होता है।

7. ब्लूबेरी

---विज्ञापन---

ब्लूबेरी में फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह फल खाने से याददाश्त बढ़ती है और कैंसर जैसी बीमारियों से बचने में सहायता मिलती है।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 21, 2025 08:40 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola