खांसी-जुकाम, बुखार या पेट की समस्या से हैं परेशान? घरेलू नुस्खा दिलाएगा आराम!

Home Remedies For Minor Illness: खांसी, जुकाम या खांसी या कोई भी छोटी मोटी समस्या हर बदलते मौसम के साथ होने वाली समस्याएं हैं। इन समस्याओं में राहत पाने के लिए आप अपनी रसोई में मौजूद इन घरेलू नुस्खों की हेल्प ले सकते हैं, आइए जान लेते हैं। 

home remedies

घरेलू उपचार Image Credit: Freepik

विज्ञापन

जबकि इन छोटी-छोटी प्रॉब्लम के लिए हर बार डॉक्टर के पास क्यों जाना चाहते हैं आप? आप कभी-कभी एक नजर अपनी रसोई में जाकर देखें तो आपको कई चीजों का तोड़ मिल जाएगा। हमारी रसोई में बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं जिनके घरेलू नुस्खों (Home Remedies) की मदद से सर्दी-खांसी और जुकाम के साथ-साथ छोटी-मोटी समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं ये रामबाण घरेलू नुस्खे..

विज्ञापन

इन बीमारियों के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे   

खांसी

अगर आपको लगातार खांसी हो रही है, तो इसके लिए आप आधा चम्मच काली मिर्च का चूर्ण शहद में मिलाकर खाएं, इससे खांसी में आराम मिलता है।

विज्ञापन

मुंह के छाले

जायफल का नुस्खा बहुत ही कारगर उपाय है। आप मुंह के छाले होने पर जायफल का काढ़ा बनाकर, उससे गरारे करें, इससे छालों में आराम मिलता है।

विज्ञापन

पेट दर्द

पेट में दर्द हो रहा है और ऐंठन भी महसूस हो रही है, तो  इसमें रसोई में रखी अजवाइन लेकर उसमें थोड़ा नमक मिलाकर गुनगुने पानी से पिएं। इससे पेट दर्द में आराम मिलेगा।

विज्ञापन

पुराना बुखार

किसी को लगातार फीवर बना हुआ है, तो ऐसे में पुराने से पुराने बुखार को ठीक करने के लिए आप जीरा में गुड़ मिलाकर खाएं। इससे फीवर कम हो जाएगा और आपको राहत मिलेगी।

विज्ञापन

पेशाब में जलन होना

अगर यूरिन करते समय आपको जलन महसूस हो रही है, तो इसके लिए 2-3 छोटी इलायची का चूर्ण बना कर पानी से लें, इससे जलन की समस्या दूर होती है।

विज्ञापन

जोड़ों का दर्द

अगर आपको जॉइंट पेन की समस्या ज्यादा परेशान करती है, तो इसमें अदरक को पीसकर उसका रस निकालें और गुनगुना करके दर्द वाली जगह पर लगाएं। इससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा।

विज्ञापन

लूज मोशन

विज्ञापन

दिन में कई बार टॉयलेट जाना पड़ रहा है, तो ऐसे में लूज मोशन की समस्या में सोंठ को पीसकर पानी के साथ लें। इससे काफी आराम मिलेगा।

कब्ज की समस्या

विज्ञापन

कुछ भी खाने-पीने पर आपको कब्ज की समस्या हो रही है और इसकी वजह से पेट भारी-भारी लगता है, तो ऐसे में आप छोटी सी हरड़ खाएं और उसके ऊपर दूध पिएं। इससे कब्ज में आराम मिलेगा।

पित्ती उछलने की समस्या

विज्ञापन

कभी-कभी शरीर पर कहीं भी पित्त की समस्या हो जाती है। इस समस्या में हींग को घी में मिलाकर लगाने से पित्त में आराम मिलता है।

चक्कर आने की समस्या

विज्ञापन

चक्कर आने की समस्या में सौंफ में चीनी मिलाकर सेवन करने से चक्कर आना बंद हो जाता है और आराम मिलता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ