Feet Signs: जब हम बीमार होते हैं, तो शरीर के अन्य अंग हमें कुछ संकेत देते हैं जिन्हें समझकर हम बीमारी का अंदाजा लगा सकते हैं। अगर आप करीब से अपने पैरों को देखते हैं, तो यह आपकी ओवरऑल हेल्थ के बारे में बता सकते हैं। हालांकि, लोग खासतौर पर महिलाएं पेडिक्योर जैसी चीजें करवाती रहती हैं, जिससे कई बार वे पैरों के संकेतों को समझ नहीं पाती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर हम सिर्फ 10 सेकंड तक अपने पैरों को ध्यान से देखेंगे, तो यह हमें बीमारियों के बारे में बता सकते हैं। आइए जानते हैं पैरों के इन संकेतों को।
पैरों के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
1. ठंडे पैर और उंगलियां
अगर आपके पैर बाकी अंगों की तुलना में ज्यादा ठंडे होते हैं, तो यह संकेत हैं कि आपको डायबिटीज हो सकता है। यह ब्लड सर्कुलेशन के प्रभावित होने का भी संकेत होता है। इसका कारण ज्यादा धूम्रपान करना हो सकता है।
ये भी पढ़ें- हाथों-पैरों में खुजली होना भी लिवर की बीमारी का संकेत!
2. पैरों का सुन्न होना
यदि आपके पैरों में झुनझुनी महसूस हो रही है और इसके अलावा शरीर के अन्य अंगों का सुन्न पड़ जाना बहुत बार होता है, जो कुछ मिनटों से अधिक समय तक बना रहता है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। ऐसा होना शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का संकेत होता है। पैरों में सुन्नता होना न्यूरो प्रॉब्लम्स और स्पाइन डिसऑर्डर का संकेत होता है।
photo credit-freepik
3. पैरों में सूजन
यदि आपके पैरों में लगातार सूजन हो रही है, तो यह दिल, किडनी और लिवर की बीमारियों का संकेत हो सकता है। पैरों में सूजन होने के साथ-साथ एड़ियों का फटना, काला पड़ना या उस पर से पपड़ी निकलती है, तो यह भी गंभीर रोगों की ओर इशारा करता है। सडन हार्ट अटैक का यह सबसे आसानी से समझा जाने वाला लक्षण है।
4. पैरों में घाव और अल्सर
जब भी आपके पैरों का कोई घाव ठीक होने में जरूरत से ज्यादा समय लेता है या घाव और भी ज्यादा बदतर हो जाता है, तो यह भी टाइप-2 डायबिटीज का संकेत हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, पैर के छाले कई कारणों से हो सकते हैं, जिसमें पैरों की नसों का डैमेज होना, शरीर में ज्यादा संवेदनशीलता होना या फिर कैंसर के संकेत भी हो सकते हैं।
5. पैर के नाखून में गड्ढे होना
अगर आपके पैर के नाखूनों में छोटे-छोटे छेद हो रहे हैं, तो यह सोरायसिस और सोरायटिक अर्थराइटिस की बीमारी का संकेत हो सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि इसका जल्दी इलाज करवाना जरूरी होता है, नहीं तो यह आपके पूरे पैरों तक फैल सकता है, जिससे दर्द और जलन की समस्या बढ़ सकती है।
पैरों की सुरक्षा कैसे करें?
- पैरों की सफाई बनाए रखें, इन्हें साबुन से धोएं।
- पैरों के नाखूनों को समय-समय पर काटें।
- एक दिन से ज्यादा अपने मोजों को न पहनें।
- सुरक्षात्मक जूते पहनें।
- पैरों को मॉइश्चराइज रखें।
ये भी पढ़ें- क्या पेशाब करते समय होती है ये परेशानी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
11 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
13 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
15 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
16 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
20 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines