पैरों के ये 5 संकेत किन बीमारियों का इशारा, जानें एक्सपर्ट की राय

Feet Signs: पैरों में दिखने वाले कुछ लक्षण ऐसे होते हैं, जो कई गंभीर रोगों की ओर इशारा करते हैं। आइए हम आपको एक्सपर्ट द्वारा बताए गए कुछ साइन्स के बारे में बता रहे हैं, जो पैरों से संबंधित होते हैं।

Feet Signs

Feet Signs

Feet Signs: शरीर में अगर कोई बीमारी होती है, तो हमें पहले से उसके संकेत मिलने लगते हैं। बस मुश्किल यह है कि हमें उन शुरुआती लक्षणों की समझ होनी चाहिए। शरीर के कुछ अंग ऐसे होते हैं, जो बीमारियों के बारे में हमें पहले से चेतावनी देते हैं। ऐसा ही एक अंग पैर भी है, जिसमें किसी प्रकार की समस्या होती है, तो लोग तुरंत गौर करते हैं। आज हम आपको पैरों से मिलने वाले कुछ संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो कि कई बीमारियों का इशारा होते हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर मनोज पाटील ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को बताया है कि हमें अपने पैरों में दिखने वाले इन संकेतों को कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए क्योंकि यह हमें शरीर के अंदर के अंगों में किसी समस्या के होने का भी इशारा होता है। आप वीडियो की मदद से इस बारे में और जान सकेंगे।

विज्ञापन

पैरों के ये 5 संकेत कभी न करें इग्नोर

1. सूजन- डॉक्टर मनोज कहते हैं कि अगर आपको सामान्य से अधिक दिनों या लगातार पैरों में सूजन होती है, तो यह किडनी या लिवर में खराबी का संकेत होता है।

विज्ञापन

2. स्पाइडर वेन्स- अगर आपको पैरों में स्पाइडर वेन्स यानी मकड़ी के जाले जैसे फैली-फैली नसें दिखाई दे रही हैं, तो यह हार्मोनल इंबैलेंस का संकेत होता है। महिलाओं में यह प्रेग्नेंसी का भी संकेत हो सकता है।

3. एड़ियों का फटना- फटी या रूखी एड़ियों की त्वचा शरीर में जरूरी विटामिनों की कमी का संकेत होती है। अक्सर, विटामिन बी-12, सी और डी की कमी से भी एड़ियों में दरारें पड़ जाती हैं या वो ज्यादा फटने लगती हैं।

विज्ञापन
feet Signs

photo credit-freepik

4. पैरों में झनझनाहट- अगर आपके पैरों में झनझनाहट होती है या हमेशा पैर सुन्न हो जाते हैं, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में पर्याप्त विटामिन बी-12 नहीं है। यह विटामिन शरीर के लिए प्रमुख विटामिनों में से एक है।

विज्ञापन

5. ठंडे पैर- हालांकि, सर्दियों के मौसम में पैरों का ठंडा रहना कॉमन है लेकिन किसी भी सीजन में और हर समय पैर ठंडे रहना सही नहीं है। यह शरीर में आयोडीन डेफिशियेंसी का एक संकेत होता है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

क्या करें?

डॉक्टर मनोज कहते हैं कि अगर पैरों में ऐसे संकेत दिखाई देते हैं, तो आपको पहले अपना टेस्ट करवाना चाहिए। किसी डॉक्टर से परामर्श करना भी सही रहेगा। इसके अलावा, अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में भी बदलाव करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ