Per Ke Talwe Me Jalan: पैरों के तलवे में जलन होने के कई कारण हो सकते हैं. यह बर्निंग फीट सिंड्रोम के चलते भी हो सकता है या विटामिन की कमी से भी होता है. वहीं, जिन लोगों को डायबिटीज है वे पैरों के तलवों में जलन (Talwe Me Jalan) से परेशान रहते हैं. ऐसे में अगर आप बिना किसी कारण के पैरों के तलवों में जलन (Feet Burning) महसूस करते हैं तो न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का बताया आयुर्वेदिक नुस्खा आजमाकर देख सकते हैं. यह नुस्खा आजमाना आसान भी है और एक्सपर्ट के अनुसार बेहद असरदार भी होता है जिससे पैर की जलन से राहत मिल जाती है.
पैरों के तलवों में जलन हो तो क्या करें
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया कि पैरों के तलवों में जलन की बड़ी वजह है पित्त का इंबैलेंस होना. ऐसे में अगर आपके तलवे में जलन होती है तो आपको कूलिंग के लिए धनिया और सौंफ का पानी (Fennel Seeds Water) पीना चाहिए. रात के समय एक चम्मच धनिया के दाने और एक चम्मच ही सौंफ के दाने ले लें. इन बीजों को एक गिलास पानी में डालकर उबालें और आंच बंद करके ढककर रख दें. अगली सुबह इस पानी को छानकर रख लें. इस तैयार पानी को दिनभर में थोड़ा-थोड़ा करके पिएं.
यह भी पढ़ें – पेट में गैस अटक गई है तो नींबू के रस में डालकर पी लीजिए ये चीज, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय
कौन सी विटामिन की कमी से पैरों में जलन होती है?
पैरों के तलवों में जलन होने की वजह विटामिन बी12 (Vitamin B12), विटामिन बी6 और फोलेट की कमी हो सकती है. पेरिफेरल तंत्रिकाओं के क्षतिग्रस्त होने पर ऐसा होता है.
रात को सोते समय पैरों के तलवों में जलन क्यों होती है?
किडनी की दिक्कतें– पैरों में जलन होने की वजह किडनी की दिक्कतें भी हो सकती हैं. अगर आपकी किडनी में विषाक्त पदार्थ यानी टॉक्सिंस जमा होने लगे हैं तो इससे पैरों के तलवों में जलन महसूस हो सकती है.
हाइपोथाइराइडिज्म – थाइराइड की दिक्कत में अक्सर ही पैरों के तलवों में जलन होने लगती है. इसमें पैरों में झुनझुनी भी महसूस हो सकती है.
शराब का सेवन – जो लोग शराब का अत्यधिक सेवन करते हैं उनके पैरों के तलवों में भी दर्द महसूस हो सकता है.
डायबिटीज – पैरों के तलवों में जलन होने की वजह डायबिटीज (Diabetes) भी हो सकती है. डायबिटीज में पैरों की नर्व्स डैमेज होने लगती है जिससे जलन महसूस हो सकती है.
यह भी पढ़ें – हड्डी के कैंसर के 7 चेतावनी संकेत क्या हैं? मैक्स अस्पताल के डॉक्टर ने बताए Bone Cancer के लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
8 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
11 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
13 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines